Saturday, July 27, 2024
Google search engine

Google search engine
Homeकोरोनाकोरोना को मात देने स्व-सहायता समूह की महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका :...

कोरोना को मात देने स्व-सहायता समूह की महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : सीएम

भोपाल. कोरोना को हराने में प्रदेश की महिलाएँ महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं। महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा बनाए गए पीपीई. किट, मास्क, सैनेटाइजर, साबुन एवं हैंड कवर बहुत महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये भी कहा है कि ये न केवल स्थानीय आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहे हैं बल्कि कई परिवारों की आजीविका का साधन बने हुए हैं। हम महिला स्व-सहायता समूहों को विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाएंगे। श्री चौहान मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव इस अवसर पर उपस्थित थे। सीएम ने आगे कहा कि स्व-सहायता समूह की महिलाएँ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। हमने निर्णय लिया है कि अब विद्यार्थियों को स्कूलों में दिए जाने वाला गणवेश स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से सिलवाकर दिया जाएगा। इसी प्रकार, आंगनबाड़ियों आदि में दिए जाने वाला रेडी-टू-ईट भोजन तैयार करने का काम भी स्व-सहायता समूह की महिलाओं से कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments