Tuesday, October 22, 2024
Homeकोरबाअशोक वाटिका में डीएमएफ से हुए 10 करोड़ के विकास कार्य, पार्षद...

अशोक वाटिका में डीएमएफ से हुए 10 करोड़ के विकास कार्य, पार्षद ऋतु चौरसिया ने कार्यों जांच कराने कलेक्टर सहित शासन को लिखा पत्र

कोरबा (खटपट न्यूज)। टीपी नगर स्थित अशोक वाटिका एक बार फिर चर्चा में है। पूर्व में इस उजाड़ अशोक वाटिका को पर्यटन के रूप में विकसित करने और प्रदूषण भरे माहौल से कुछ घंटे यहां हरी-भरी वादियों में आक्सीजन जोन के बीच बिताने की सुविधा देने पर काम हुआ। यह कार्य भी शुरू से सवालों और विवादों में रहा।
अशोक वाटिका का उन्नयन एवं विकास कार्य के लिए जिला खनिज न्यास मद से करीब 10 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी की गई। प्रारंभ में 953.77 लाख रूपये की राशि का टेंडर किया गया था तथा बाद में टेंडर रिवाइज कर अतिरिक्त राशि भी उक्त कार्य हेतु जारी की गई है। अशोक वाटिका में अभी तक हुए कार्यों की समीक्षा कर जारी राशि अनुसार कार्य की जांच की मांग उठी है।
इस संबंध में वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद सुश्री ऋतु चौरसिया ने कलेक्टर के नाम पत्र लिखते हुए आग्रह किया है कि आशोक वाटिका का उन्नयन एवं विकास जनता के उपयोग स्थल के रूप में किया गया है। जनहित में उक्त राशि का पूर्ण प्रयोग हुआ है या नहीं, इस हेतु अशोक वाटिका उन्नयन एवं विकास कार्य की निविदा अनुसार पूर्ण जांच हेतु कार्यवाही के लिए आदेश करने की आवश्यकता है। पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन व जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव, नगर निगम आयुक्त, कोरबा विधायक एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद को भी प्रेषित की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments