• Contact
  • Home
khatpatnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • कोरबा
    • जांजगीर-चांपा
    • दुर्ग
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • धमतरी
  • बड़ी खबर
  • कोरोना
  • खेलकूद
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • कोरबा
    • जांजगीर-चांपा
    • दुर्ग
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • धमतरी
  • बड़ी खबर
  • कोरोना
  • खेलकूद
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
khatpat News
No Result
View All Result
Home रायपुर

राजनीति के केंद्र में आम जनता का हित होना चाहिए – श्री भूपेश बघेल

July 20, 2020
in रायपुर
Share on FacebookShare on Twitter
Spread the love

मुख्यमंत्री ने गोवर्धन मठ पुरी में राजधर्म विषय पर आयोजित संगोष्ठी को किया संबोधित

रायपुर. 19 जुलाई 2020. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज गोवर्धन मठ पुरी में राजधर्म विषय पर आयोजित ऑनलाइन संगोष्ठी को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पद पर बैठे हर व्यक्ति को राजधर्म का पालन करना चाहिए। सुशिक्षित, सुसंस्कृत, सेवा परायण, संपन्न और स्वस्थ व्यक्ति व समाज की रचना राजनीति का उद्देश्य होना चाहिए। स्वामी श्रीकरपात्री जी महाभाग के 113 वें प्राकट्य महोत्सव के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय संगोष्ठी का आज पहला दिन था। इसमें जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती सहित धार्मिक, सामाजिक और राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय व्यक्ति एवं विशेषज्ञ तीन दिनों तक अपने विचार व्यक्त करेंगे।

ऑनलाइन संगोष्ठी में हिस्सा ले रहे संतों एवं विशेषज्ञों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राजतंत्र और लोकतंत्र का अंतर बताते हुए कहा कि दोनों ही व्यवस्थाओं में व्यक्ति महत्वपूर्ण है। राजनीति में व्यवस्था ऐसी हो कि हर नागरिक भयमुक्त हो और उनके लिए अच्छी बातों को ग्रहण करने की पर्याप्त जगह हो। उन्होंने कहा कि भारत में आदिकाल से ही विचारों की स्वतंत्रता रही है। यहां असहमति को भी सम्मान से देखा जाता है। भारत के विविधतापूर्ण विचारों का पूरी दुनिया ने सम्मान किया है। यहां विचारों में खुलापन है। यह खुलापन बरकरार रहना चाहिए और असहमति को भी जगह मिलना चाहिए।

श्री बघेल ने कहा कि राजनीति के केंद्र में आम जनता का हित होना चाहिए। लोगों को रोजगार और भयमुक्त वातावरण मिलना चाहिए। देश की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हम छत्तीसगढ़ में 20 जुलाई को हरेली त्यौहार के शुभ मौके पर गोधन न्याय योजना शुरू कर रहे हैं। यह देश और दुनिया की पहली योजना है जिसमें पशुपालकों से गोबर की खरीदी की जाएगी। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण तथा जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा। इससे भोजन में विषाक्तता से मुक्ति मिलेगी। गोबर की खरीदी से लोग पशुपालन और उसकी देखरेख के लिए प्रेरित होंगे। इससे खेतों में फसल चराई पर रोक भी लगेगी। उन्होंने बताया कि पशुपालकों से दो रूपए प्रति किलो की दर से गोबर की खरीदी की जाएगी। स्वसहायता समूहों की मदद से इसे वर्मी कंपोस्ट में बदलकर 8 रूपए प्रति किलो की दर से किसानों और विभिन्न विभागों को बेचे जाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौर में भी छत्तीसगढ़ की अर्थव्यस्था में मंदी नहीं आई। प्रदेश में मजदूरों, किसानों एवं आदिवासियों सहित सभी वर्गों की क्रयशक्ति बनाए रखने के लिए अनेक कदम उठाए गए। मनरेगा के तहत 1900 करोड़ रूपए की मजदूरी का भुगतान किया गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना में धान और गन्ना उत्पादक किसानों के खातों में राशि पहुंचाई गई। वनांचलों में लगातार वनोपज खरीदी का काम जारी रखा गया।

FollowWHATS APP GROUP
Previous Post

रायपुर निगम में भाजपा को नेता प्रतिपक्ष चुनने में आ रही परेशानी-आठ माह में एक नाम पर अब तक नही बनी सहमति

Next Post

अब घटिया सामान बेचने व विज्ञापन दिखाकर गुमराह करने वालों की खैर नहीं, इतना जुर्माना के साथ खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Related Posts

छत्तीसगढ़

जेएसएस की छत्तीसगढ़ राज्य काउंसिल कोर ग्रुप का गठन

by Khatpat News
November 30, 2023
कोरबा

PCC अध्यक्ष बैज से मिले यशवंत, पार्टी विरोधियों की दी जानकारी

by Khatpat News
November 20, 2023
छत्तीसगढ़

CM भूपेश बघेल के पिता अस्वस्थ, अस्पताल में भर्ती

by Khatpat News
November 18, 2023
Desh-Videsh

KORBA:मतदान से वंचित रहे सैकड़ों कर्मचारी,कई बीएलओ भी नहीं डाल सके वोट

by Khatpat News
November 18, 2023
कोरबा

देखें…..किस विधानसभा में कितना हुआ मतदान,बढ़ सकते हैं आँकड़े…

by Khatpat News
November 17, 2023
Next Post
अब घटिया सामान बेचने व विज्ञापन दिखाकर गुमराह करने वालों की खैर नहीं, इतना जुर्माना के साथ खानी पड़ सकती है जेल की हवा

अब घटिया सामान बेचने व विज्ञापन दिखाकर गुमराह करने वालों की खैर नहीं, इतना जुर्माना के साथ खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Premium Content

आयोग की पहल पर पोता अब मिलेगा दादी से

July 30, 2021

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के विपिन उपाध्यक्ष नियुक्त, समर्थकों में हर्ष

April 17, 2022

बालको-बनारस बस में कोरोना नियमों की अनदेखी, बिना मास्क के बसों में यात्रा कर रहे प्रवासी मजदूर

April 19, 2021

Browse by Category

  • CRIME
  • Desh-Videsh
  • Technology
  • Uncategorized
  • अम्बिकापुर
  • कवर्धा
  • कांकेर
  • कोरबा
  • कोरिया
  • कोरोना
  • खेलकूद
  • गरियाबंद
  • छत्तीसगढ़
  • जगदलपुर
  • जशपुर
  • जांजगीर-चांपा
  • दन्तेवाड़ा
  • दुर्ग
  • देश-विदेश
  • धमतरी
  • नारायणपुर
  • पेण्ड्रा
  • बड़ी खबर
  • बलरामपुर
  • बलौदाबाजार
  • बस्तर
  • बालोद
  • बिलासपुर
  • बीजापुर
  • बेमेतरा
  • भिलाई
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महासमुन्द
  • मुंगेली
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • सरगुजा
  • सुकमा
  • सूरजपुर

Calendar

December 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Nov    

Contact Us

Director

Shri Pravesh Yadav

Address – C/13 PRESS COMPLEX T.P NAGAR KORBA,
Korba,, Chhattisgarh, 495677

Email Id — khatpatnews@gmail.com

Categories

Covid-19

  • Contact
  • Home

© Copyright Khatpat News 2020, All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • कोरबा
    • जांजगीर-चांपा
    • दुर्ग
    • रायगढ़
    • धमतरी
    • बस्तर
  • बड़ी खबर
  • कोरोना
  • खेलकूद
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन

© Copyright Khatpat News 2020, All Rights Reserved