0 मुख्य हमलावर सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
![](https://khatpatnews.com/wp-content/uploads/2023/03/hatya.jpg)
बिलासपुर(खटपट न्यूज़)। होलिका दहन की रात 4 युवकों ने एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर युवकों के साथ मृतक का जमीन विवाद था। हत्या का प्रयास के पूर्व दर्ज प्रकरण में आरोपी समझौता करने के लिए दबाव बना रहा था और मना करने पर सहयोगियों के साथ मिलकर चाकू से हमला कर मार डाला।
![](https://khatpatnews.com/wp-content/uploads/2023/03/Screenshot_2023-03-08-12-03-37-63_40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12.jpg)
जानकारी के मुताबिक मामला बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र का है। तखतपुर के वार्ड क्र. 1 मंडी चुलघट रोड के पास के पास रहने वाला आशीष धुरी पिता मोहन धुरी होलिका दहन की रात अपनी बाड़ी की रखवाली कर रहा था। बाड़ी से कुछ दूर मोहल्ले के लोगों ने होलिका बनाई थी, जहां होलिका दहन हो रहा था। आशीष भी रात में वहीं पर खड़ा था। उसी समय पड़ोसी युवक भी पहुंचा था। इस दौरान उसने पहले आशीष से हत्या के प्रयास के पुराने प्रकरण को वापस लेने के लिए बोला तो उसने मना कर दिया। इसके बाद युवक अपने घर चला गया और सब्जी काटने का चाकू लेकर अपने भाईयों के साथ बाइक में सवार होकर आया और चाकू से आशीष पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
आसपास के लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पहले घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अपोलो अस्पताल भेज दिया गया लेकिन, अपोलो अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। युवक के गले में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर 17 से अधिक बार वार किया गया था और ज्यादा खून बहने के कारण युवक की जान चली गई।
0 पहले भी किया था हमला
थाना प्रभारी एसआर साहू ने बताया कि अजीत धुरी और आशीष धुरी आपस में पड़ोसी हैं। उनकी जमीन भी लगी हुई है, जिसको लेकर उनके बीच विवाद चल रहा है। दो साल पहले भी अजीत धुरी ने अपने भाई व अन्य के साथ मिलकर जानलेवा हमला किया था। उस समय पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया था। करीब दो महीने बाद आरोपी जमानत पर छूट गए थे।
इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अजीत धुरी, उसके बड़े भाई अजय धुरी, रिश्तेदार अंकित धुरी और पप्पू धुरी को गिरफ्तार कर लिया है। अजीत ने पूछताछ में पुलिस को बतााया कि रात में होलिका दहन के दौरान उसने आशीष से हत्या का प्रयास के पुरानी केस पर समझौता करने के लिए बोला, तब उसने मना कर दिया। उसके मना करने पर वह गुस्से में आ गया और अपने घर जाकर भाई और रिश्तेदारों के साथ चाकू लेकर बाइक से आया और आशीष को मार डाला।
![](https://khatpatnews.com/wp-content/uploads/2023/03/IMG_20230308_151707-1024x705.jpg)
पकड़े जाने के बाद आशीष ने पुलिस को बताया कि जमीन विवाद पर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का फर्जी केस दर्ज कराया गया था, जिसमें उसे जेल जाना पड़ा था। इसके साथ ही जमीन का भी विवाद चल रहा था और उसका करियर खराब हो रहा था। इसलिए उसने पहले आशीष से केस में समझौता करने के लिए बोला। लेकिन, उसने समझौता करने से मना कर दिया। तब उसे मारने के अलावा मेरे पास और कोई रास्ता नहीं बचा था।