Friday, May 9, 2025
Homeकोरियाखुशी: चन्द्रवंशी व आशीष की वर्दी में सजा एक और सितारा, पदोन्नत...

खुशी: चन्द्रवंशी व आशीष की वर्दी में सजा एक और सितारा, पदोन्नत होकर बने निरीक्षक

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा शुक्रवार को जिला पुलिस बल में पदस्थ 2013 बैच के उप निरीक्षक आशीष कुमार सिंह व उप निरीक्षक राजेश चंद्रवंशी को स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर पदोन्न्ति प्रदान की गई।

गौरतलब है कि पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी की गई प्रदेश के 77 उप निरीक्षकों की पदोन्नति सूची में जिले के भी 2 उपनिरीक्षक शामिल हैं। नये साल के आगमन के दो दिन पूर्व ही दोनो पुलिस अधिकारियों को विभाग से मिले पदोन्नति, उनके जीवन मे खुशियों का पल लेकर आया है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवम उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने दोनो पदोन्नत निरीक्षकों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाये दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments