Monday, October 21, 2024
HomeकोरबाKORBA: 16 दिसंबर को निकलेगी विशाल क्रिसमस रैली

KORBA: 16 दिसंबर को निकलेगी विशाल क्रिसमस रैली

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिले में कोरबा चर्च वेलफेयर एसोसिएशन समिति (KCWAS) के द्वारा 16.12.2022 दोपहर 01:00 को मेनेनाइट चर्च मिशन रोड से सुभाष चौक निहारिका होते हुए घंटाघर तक क्रिसमस मसीही रैली का आयोजन किया गया है। बता दें कि पिछले कई वर्षों के बाद यह रैली निकाली जा रही है। करोना काल के बाद यह पहली भव्य एवं विशाल मसीही रैली होगी, जिसमें बढ़-चढ़कर सभी विश्वासी भाइयों एवं बहनों को सादर आमंत्रित किया गया है। कोरबा जिले के लागभग सभी चर्च इस आयोजन में सम्मिलित होंगे अनुमान लगाया जा रहा है कि आयोजित होने वाली क्रिसमस रैली काफी भव्य एवं विशाल होगी, रैली बाजे – गाजे के साथ धूमधाम से निकाली जाएगी जिसमे झांकी का आयोजन भी किया गया है। KCWAS के अध्यक्ष पास्टर राजेश जोसेफ ने जिले के सभी मसीही भाइयों एवं बहनों को आयोजन में शामिल होने के लिए निवेदन किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments