Monday, January 13, 2025
https://khatpatnews.com/wp-content/uploads/2024/11/digital-ad-4-november-copy.jpg
https://khatpatnews.com/wp-content/uploads/2024/10/kpt-advt-November-24-scaled.jpg
https://khatpatnews.com/wp-content/uploads/2024/11/20x10.pdf
Homeदेश-विदेशमुख्यमंत्री द्वारा मृतक मजदूर के परिवार को 14 लाख रूपए की आर्थिक...

मुख्यमंत्री द्वारा मृतक मजदूर के परिवार को 14 लाख रूपए की आर्थिक सहायता

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने बड़वानी जिले के नेवाली ब्लॉक के एक मजदूर परिवार में पति-पत्नी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर बच्चों को कुल 14 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही कहा है कि हम उन मासूम बच्चों के संरक्षक हैं तथा उनका पूरा ध्यान रखेंगे। दिए जाने वाली राशि में से एक लाख रूपए बच्चों की तात्कालिक आवश्यकताओं के लिए तथा 13 लाख की एफ.डी. उनके भविष्य की आवश्यकताओं के लिए रहेगी। सीएम श्री चौहान ने बच्चों के चाचा श्री राजेश से भी दूरभाष पर चर्चा कर बच्चों की समुचित देखभाल करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत दु:खद घटना है। मजदूर पति-पत्नी अपने दो मासूम बच्चों के साथ मोटरसाईकिल से घर वापस लौट रहे थे, तभी सेंधवा बार्डर के पास एक ट्रॉले ने उनको टक्कर मार दी जिससे पति-पत्नी की मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के एक-एक मजदूर को प्रदेश वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके लिए बड़ी संख्या में ट्रेन एवं बसें चलाई जा रही है तथा उन्हें घर तक पहुंचाया जा रहा है। कोई भी मजदूर जल्दी न करे, पैदल न चले, हम हर मजदूर को शीघ्र ही उसके घर पहुंचायेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments