Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा त्रिपुरा रायफल्स के वाहन पर चढ़ा डंपर,बाल-बाल बचे जवान

त्रिपुरा रायफल्स के वाहन पर चढ़ा डंपर,बाल-बाल बचे जवान

कोरबा(खटपट न्यूज़)। एसईसीएल की कुसमुंडा कोल परियोजना में बड़ा हादसा हुआ है। 240 टन वजनी भीमकाय डंपर वाहन खदान की सुरक्षा में लगे त्रिपुरा रायफल्स के बोलेरो वाहन पर चढ़ गया। हादसे का सुखद पहलु यह रहा,कि इस घटना में किसी तरह की जनहानी नहीं हुई है,लेकिन वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। डंपर को बैक करने के दौरान हादसा होने की बात कही जा रही है। दुर्घटना में त्रिपुरा रायफल्स के जवान बाल बाल बच गए। यह हादसा उस वक्त हुआ जब त्रिपुरा रायफल्स के जवान खदान में गश्त करने गए थे। फिलहाल कुसमुंडा पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है।

Advertisement Carousel