कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत मां मड़वारानी मंदिर के पुजारी मंगल सिंह कंवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक ग्राम झींका का निवासी था जिसकी मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है इस बात की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है,कि मंगल सिंह मंदिर में ही रहता था। सुबह सुबह नहाने के दौरान वह गश खाकर गिर पड़ा जिसे लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है,कि मंगल सिंह का विवाह हो गया था लेकिन पिछले लंबे समय से वह अकेले ही रह रहा था।
एमडी एसके कटियार का कार्यकाल बढ़ा, 31 मार्च 2027 तक संभालेंगे...
कोरबा। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार कटियार (एस.के. कटियार) के कार्यकाल में राज्य शासन ने एक बार फिर वृद्धि...















