Monday, May 11, 2026
Home कोरबा बचपन बचाओ:आवेश,निमेश सहित 17 वालंटियर थानों में नियुक्त किये गए,देखें नियुक्ति पत्र

बचपन बचाओ:आवेश,निमेश सहित 17 वालंटियर थानों में नियुक्त किये गए,देखें नियुक्ति पत्र

कोरबा(खटपट न्यूज़)। उच्चतम न्यायालय के द्वारा रिट पिटीशन बचपन बचाओ आंदोलन विरुद्ध यूनियंस ऑफ इंडिया व अन्य में पारित आदेश 19.09.2022 में दिए गए निर्देश गुमशुदा बच्चों और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध को संज्ञान में लेकर सभी थानो में पैरालीगल वालेंटियर की नियुक्ति की जा रही है। इस सिलसिले में कोरबा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश डीएल कटकवार ने विभिन्न 17 थानों के लिए पैरालीगल वालंटियर की नियुक्ति की गई है। इनमें कांग्रेस नेता मो.आवेश कुरैशी को करतला थाना के लिए नियुक्त किया गया है। उरगा थाना के लिए निमेश कुमार राठौर को पैरालीगल वालंटियर नियुक्त किया गया है।

Advertisement Carousel