कोरबा-बालकोनगर(खटपट न्यूज़ )। बालको के 540 मेगावाट पावर प्लांट में हुए हादसे में एक ठेका कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। 540 मेगावाट पावर प्लांट में पावरमेक नामक ठेका कंपनी मेंटेनेंस का कार्य करती है। कंपनी में कार्यरत रूमगरा निवासी राजेश कर्ष 27 वर्ष कार्य के दौरान अचानक चिमनी के पंखे (आईडी फैन ) की चपेट में आ गया। उसके पैर-हाथ की हड्डियां टूट गयी हैं। उसे कोरबा के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहाँ स्थिति नाजुक बनी हुई है।
कोरबा। 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व के दौरान कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी , राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा राष्ट्रीय...