Thursday, October 1, 2026
Home कोरबा पंचान भाई पटेल के निधन से गुजराती एवं पाटीदार समाज में शोक

पंचान भाई पटेल के निधन से गुजराती एवं पाटीदार समाज में शोक

कोरबा/रायपुर। गुजराती समाज कोरबा के संरक्षक एवं भाजपा नेता नवीन पटेल के पूज्य पिता तथा पाटीदार समाज कोरबा के वरिष्ठ सदस्य पंचान भाई पटेल (87) का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन से गुजराती एवं पाटीदार समाज के साथ सामाजिक और राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।

पंचान भाई पटेल का अंतिम संस्कार 30 सितम्बर बुधवार को रायपुर के देवेंद्र नगर मुक्तिधाम में किया गया। इससे पहले उनकी अंतिम यात्रा स्वर्णभूमि, रायपुर स्थित निवास से निकली, जिसमें समाज के लोगों, शुभचिंतकों और परिचितों ने शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

पंचान भाई पटेल सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे और समाज में उनका विशेष सम्मान था। उनके निधन पर समाजजनों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।

वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शोक संतप्त परिवार में उनके भाई नानजी भाई पटेल, पुत्र नवीन भाई पटेल, भतीजे दिनेश पटेल एवं पौत्र दीप पटेल सहित परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं।

Advertisement Carousel