0 योजना की जानकारी और उसका लाभ हर किसी को देना प्राथमिकता
पंडरिया(खटपट न्यूज़)। नगर पंचायत पंडरिया की अध्यक्ष श्रीमती राजीन सुजीत गायकवाड़ की उपस्थिति में अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव गायकवाड़ ने नगर के सभी परिवार के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने बैठक ली। उनके द्वारा पूरे नगर के एक-एक परिवार, एक-एक मोहल्ले के आमजनों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने कैम्प लगवाने का निर्णय लिया है। इससे स्वास्थ्य व उससे जुड़ी आर्थिक परेशानियां कम होंगी, साथ ही लोगो को इस योजना का पूर्ण लाभ मिले उसके लिए क्रमबद्ध तरीके से प्रचार-प्रसार कर निश्चित स्थान, तिथि, जरूरी दस्तावेज़ को लेकर तैयारी की जा रही है, ताकि लोगो को पहले से ही इस योजना की जानकारी मिल सके ताकि समय पर यह कार्ड जरूरतमंद लोगो को सहायता दे सके।

आयुष्मान कार्ड नगर के हर एक व्यक्ति तक पूर्ण जानकारी के साथ बने जिसके लिए अध्यक्ष के निर्देशन पर प्रतिनिधि शिव गायकवाड़ द्वारा नगर पंचायत के सभी पार्षदों की कमेटी बनाई गई है व निगरानी समिति बनाकर वे खुद निर्धारित तिथियों से पूरे समय देखरेख करेंगे।
इस दौरान शिव गायकवाड़ ने कहा कि इस कार्ड के बनने से लोगो को बीमारियों से लडने के लिए आर्थिक सहायता मिलती है व पूर्ण जानकारी लेकर वे सम्बन्धित हॉस्पिटलों में अपना इलाज करवा सकेंगे यह योजना एक प्रकार से जरूरतमंद लोगो के लिए संजीवनी है इसलिए इस कार्ड को सभी को बनवाना चाहिए।
उक्त बैठक में पंडरिया क्षेत्र के जनसेवक आनंद सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे। नगर पंचायत अधिकारी लाल जी चंद्राकर, उपाध्यक्ष विशाल शर्मा, वरिष्ठ पार्षद श्रीमती पद्मनी संजू तिवारी, सभापतिगण श्यामू धूलिया, शंकर राव, चंदन मानिकपुरी, राजकुमार अन्त, श्रीमती झूलबाई साहू, लाला यादव, अनुराग ठाकुर व कर्मचारी उपस्थिति थे।














