Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा जेएसएस के ट्रेनिंग सेंटर का सांसद ने किया अवलोकन

जेएसएस के ट्रेनिंग सेंटर का सांसद ने किया अवलोकन


सर्वसुविधायुक्त ट्रेनिंग सेंटर को सराहा
कोरबा। कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार प्रायोजित – जन शिक्षण संस्थान कोरबा, आईडीएसएमटी काम्पलेक्स घंटाघर में स्थित ट्रेनिंग सेंटर का कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने अवलोकन किया।

जेएसएस प्रशिक्षण केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं और ट्रेनिंग की गुणवत्ता की सराहना करते हुए सांसद ने प्रशिक्षण के बाद हर हाल में रोजगार से जोड़ने की अपील जेएसएस के डायरेक्टर व रिसोर्स पर्सन से किया है। जेएसएस के डायरेक्टर ने सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत को बताया कि जिला मुख्यालय के अलावा विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन किया जा रहा है जिसमें हितग्राहियों को सेविंग मशीन ऑपरेटर, सेल्फ एम्पलायड टेलर (टेलरिंग), ब्यूटी कल्चर एंड हेल्थ केयर (ब्यूटी पार्लर), जनरल ड्यूटी अटेंडेंट (नर्सिंग), डाटा एंट्री ऑपरेटर (कम्प्यूटर) ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण उपरांत आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। सांसद के साथ जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्रीमती रीना जायसवाल के अलावा नगर पालिक निगम कोरबा के एमआईसी सदस्य व पार्षद श्रीमती सपना चौहान, श्रीमती उषा तिवारी, श्रीमती रेखा त्रिपाठी, श्रीमती अर्चना उपाध्याय, श्रीमती रश्मि सिंह, श्रीमती गीता गभेल, श्रीमती द्रौपती तिवारी, सांसद प्रतिनिधि पोषक दास महंत, किरण चौरसिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Advertisement Carousel