Tuesday, May 12, 2026
Home Uncategorized मेरठ के कलाकारों की नृत्य नाटिका और दिलीप षडंगी का जागरण दुरपा...

मेरठ के कलाकारों की नृत्य नाटिका और दिलीप षडंगी का जागरण दुरपा रोड में आज शाम

कोरबा(खटपट न्यूज़)। महाशिवरात्रि के अवसर पर गुरुवार को ऊर्जाधानी में इस वर्ष भी धूमधाम से भोलेनाथ की बारात का श्री श्री शिव परिवार काली मंदिर, दुरपा रोड के भव्य आयोजन किया गया। इसके दूसरे दिन आज शुक्रवार को रात 8 बजे से मेरठ से आए दीपक आर्यन महाकाल आर्ट ग्रुप के कलाकारों मास्टर दीपक, आर्यन आदि के द्वारा भक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी जाएगी।
शिव परिवार के अधिवक्ता श्यामल मल्लिक ने बताया कि मां काली मंदिर, दुरपा रोड के समक्ष भव्य जागरण में छत्तीसगढ़ के प्रसिध्द भजन सम्राट दिलीप षड़ंगी द्वारा भक्ति गीतों/भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

Advertisement Carousel