भोपाल। राज्यपाल लालजी टंडन ने कहा है कि भारत एवं दुनिया के विभिन्न देशों में कोविड-19 के कारण हुए लॉक डाऊन से विश्वविद्यालयों की गतिविधियाँ प्रभावित हुई हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से कहा है कि अनुदान आयोग द्वारा प्रायोजित कार्यक्रमों को 6 माह के लिए बढ़ा दिया जाए।राज्यपाल के सचिव मनोहर दुबे ने बताया कि विश्विद्यालय अनुदान आयोग द्वारा प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में अनेक शोध परियोजनाएँ, फैलोशिप, अध्ययन पीठ और अनेक विकास के कार्यक्रम विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अनुदान से संचालित किये जा रहे हैं। इन सभी कार्यक्रमों की अंतिम तिथि का पालन कोविड-19 की स्थिति के कारण नहीं किया जा सका है। विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक, विकास गतिविधियाँ भी प्रभावित हुई है। इन परिस्थितियों के दृष्टिगत राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को विभिन्न प्रोजेक्टों, फैलोशिपों और योजना अवधि मद के कार्यों को उपयोगिता प्रमाण-पत्रों की अंतिम तिथि को कम से कम 6 माह की अवधि के लिये बढ़ाने को कहा है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से यह भी कहा है कि विश्वविद्यालयों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिये जाएं।
गोकुल नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में धूमधाम से निकली भगवान श्री...
कोरबा (खटपट न्यूज़ )। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वावधान में गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा...
















