
कोरबा। सर्वमंगला पुल पर गुरुवार को एक ट्रेलर का एक्सल/सस्पेंशन पार्ट अचानक टूट जाने से वाहन बीच सड़क पर ही फंस गया, जिससे पुल पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित हो गया। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर तथा नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के निर्देशन में सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी, एएसआई मनोज राठौर एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल यातायात को नियंत्रित करते हुए क्रेन की सहायता से खराब ट्रेलर को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू कराई।
कुछ ही देर में ट्रेलर को सुरक्षित हटाकर मार्ग पूरी तरह साफ कर दिया गया, जिसके बाद सर्वमंगला पुल पर यातायात सामान्य हो गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संभावित लंबे जाम की स्थिति पर समय रहते काबू पा लिया गया।













