Saturday, September 19, 2026
Home Uncategorized जम्मू-कश्मीर के लिए 458 विद्यार्थी किए गए रवाना

जम्मू-कश्मीर के लिए 458 विद्यार्थी किए गए रवाना

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य के विभिन्न जिलों में अध्ययन कर रहे जम्मू-कश्मीर के 458 विद्यार्थियों को बसों के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना किया गया है। प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास संजय दुबे ने बताया है कि भोपाल से 324, इंदौर से 69, जबलपुर से 25, उज्जैन से 18, सागर से 11 और ग्वालियर से 11 विद्यार्थियों को रवाना किया गया है। उज्जैन से भेजे गए 18 विद्यार्थियों में से तीन नीमच के हैं।

Advertisement Carousel