Sunday, April 26, 2026
Home कोरबा PDSचांवल अपडेट:वाहन मालिक और चालक पर FIR दर्ज

PDSचांवल अपडेट:वाहन मालिक और चालक पर FIR दर्ज

0 अवैध परिवहन पर जिला प्रशासन की कार्यवाही
कोरबा(खटपट न्यूज़)। शासकीय फोर्टीफाइड युक्त चांवल के अवैध परिवहन करते 90 बोरी चांवल जप्त करने के मामले में पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3,7 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। वाहन के मालिक और चालक को आरोपी बनाया गया है।

ज्ञात हो कि राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने शासकीय चांवल के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 90 बोरी चांवल जप्त किया है। फोर्टीफाइड युक्त चांवल प्लास्टिक बोरी में 50 किलो भरती का पाया गया है। चांवल का कुल वजन 45 क्विंटल है। एसडीएम कोरबा श्रीमती सीमा पात्रे ने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे गौ माता चौक के पास आकस्मिक जांच के दौरान वाहन क्रमांक सी.जी. 12 बी.जी. 4173 की जांच तहसीलदार मुकेश देवांगन और खाद्य निरीक्षक उर्मिला गुप्ता की टीम द्वारा की गई । वाहन में लोड चांवल के संबंध में वाहन चालक से पूछताछ करने पर उनके द्वारा चांवल परिवहन बाबत् कोई बिल बीजक अथवा अन्य दस्तावेज प्रस्तुत नही की गई, और न ही वाहन चालक के पास होना पाया गया । वाहन में लोड सभी चांवल प्लास्टिक के बोरी में भरा पाया गया उक्त बोरी में किसी भी चांवल विक्रेता का नाम अंकित नहीं होना पाया गया। चांवल का परिवहन संदेहास्पद पाये जाने पर उक्त वाहन को अग्रिम जांच के लिए कलेक्टर परिसर में लाकर खड़ी की गई । उक्त वाहन में कुल 90 बोरी चांवल भरती प्रति बोरी 50 किलो कुल वजन 45 क्विं. होना पाया गया । जांच के दौरान चांवल मालिक एवं वाहन मालिक किशन गोयल मौके पर उपस्थित हुए उनके द्वारा चांवल का विक्रय का बिल प्रस्तुत किया गया । वाहन में लोड चांवल के परीक्षण हेतु नागरिक आपूर्ति निगम के गुणवत्ता निरीक्षक रविन्द्र कुमार रामटेके के द्वारा सभी बोरो से चांवल के नमूने लिये गये तीन नमूना 1-1 किलो चांवल का तैयार कर सेम्पल पर्ची हस्ताक्षरयुक्त तीनों थैलियों डालकर सील बंद किया गया।

Advertisement Carousel