
कोरबा (खटपट न्यूज़)। जेसीआई कोरबा सेंट्रल की नई टीम का चयन शनिवार को सम्पन्न हुआ। वर्ष 2023 के लिए अध्यक्ष के रूप में सदस्यों द्वारा सन्नी मित्तल को चुना गया। चुनाव सभी पूर्व अध्यक्ष की उपस्थित में संपन्न हुआ। सभा की शुरुआत में वर्तमान अध्यक्ष जेसी आनंद अग्रवाल द्वारा अपने कार्यों का ब्यौरा दिया। नई टीम में उपाध्यक्ष के रूप में प्रतीक अग्रवाल, निश्चयल टमकोरिया, सीए अंकित अग्रवाल, सीए अभिषेक अग्रवाल, सचिव हर्ष गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष उत्कर्ष अग्रवाल को चुना गया। निर्देशक के रूप में विवेक अग्रवाल, नीतीश मोदी, प्रियांक अग्रवाल और सह सचिव आयुष अग्रवाल एवं ग्रीटर कपिल विश्वकर्मा चुने गए।

साथ ही संस्था के जेसीरेट चेयरपर्सन के रूप में जेसीरेट पायल अग्रवाल जी को चुना गया। जेसीआई कोरबा सेंट्रल लीजेंड के अध्यक्ष के रूप में सुरेश चावलानी को चुना गया। चुनाव अधिकारी के रूप में पूर्व अध्यक्ष अंकित टमकोरिया, अंकित केडिया, नितिन सब्बरवाल एवं आशीष टमकोरिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। अध्यक्ष सन्नी मित्तल ने कहा कि वे और उनकी पूरी टीम संस्था और समाज को और ऊँचे स्तर पर ले जाने का प्रयास करेगी जो कि नए मानकों को प्रतीक होगा। उक्त जानकारी सचिव हर्ष गुप्ता ने दी है।















