Friday, May 9, 2025
Homeकोरबाजो भी विकास कार्य हुए वो सब प्रधानमंत्री के कारण हुए

जो भी विकास कार्य हुए वो सब प्रधानमंत्री के कारण हुए


0 कोरबा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी सरोज पाण्डेय पहुंचीं

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी सरोज पाण्डेय ने कोरबा प्रवास पर पहुंचीं। उन्होंने पार्टी के लोकसभा चुनाव केन्द्रीय कार्यालय में मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के सहयोग से एकजुटता के साथ हम चुनाव जीतेंगे।

सांसद प्रत्याशी ने कहा कि जो भी विकास कार्य हुए हैं वो सब प्रधानमंत्री के कारण हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 घंटे भी सो नहीं पाते, वे देश और विकास के लिए कार्य करते है। चुनाव में विकास ही मुद्दा होगा। सरोज पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। वर्तमान में कांग्रेस की सांसद मैदान में ही नहीं है। उनका कोई आकर्षण नहीं रह गया। यहां की जनता अपने सांसद से सवाल करे। सरोज पाण्डेय ने यह भी कहा कि सामने वाले कमजोर नहीं, वे रणनीति से लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि आप ही चुनाव लड़ रहे हैं और आप ही लड़ेंगे। कोरबा लोकसभा की पालक सांसद होने के नाते सरोज पाण्डेय की भूमिका के सवाल पर कहा कि आने वाले समय में सभी मुद्दों और विषयों पर प्राथमिकता से कार्य करेंगी। इस दौरान श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, जिला भाजपाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, पूर्व विधायक रामदयाल उइके, गोपाल मोदी, श्यामलाल मरावी, अशोक मोदी, नरेन्द्र देवांगन, जिला चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इण्डस्ट्रीज के अध्यक्ष योगेश जैन, प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद रितु चौरसिया आदि उपस्थित रहे। इससे पहले लोकसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने उपरांत पहली बार कोरबा पहुंची सरोज पाण्डेय का स्वागत के लिए भाजपाई उमड़े रहे। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी, मंजू सिंह, संजू देवी राजपूत, रूकमणी नायर, उमा भारती सराफ, रमा मिरी, सुनीता पाटले व अन्य पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के द्वारा सरोज पाण्डेय का स्वागत किया गया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने महामाला से सरोज पाण्डेय का स्वागत किया। अन्य पदाधिकारियों ने भी उनका अभिनंदन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments