Thursday, March 27, 2025
Homeदेश-विदेशहमने बब्बर शेर खो दिया- राहुल गांधी

हमने बब्बर शेर खो दिया- राहुल गांधी

दिल्ली। कांग्रेस के धाकड़ प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार को श दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। त्यागी के अचानक निधन से कांग्रेस सदमे में है।कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने त्यागी के असमायिक निधन पर कहा कि कांग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि, ‘कांग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया। राजीव त्यागी के कांग्रेस प्रेम व संघर्ष की प्रेरणा हमेशा याद रहेंगे। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि व परिवार को संवेदनाएं।’वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि, ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी जी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है। ये हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है।’ गौरतलब है कि राजीव त्यागी को प्रियंका गांधी का खास सिपहसालार माना जाता था और वे कांग्रेस के साथ साथ गांधी परिवार के बेहद भरोसेमंद शख्स माने जाते थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments