• Contact
  • Home
khatpatnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • कोरबा
    • जांजगीर-चांपा
    • दुर्ग
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • धमतरी
  • बड़ी खबर
  • कोरोना
  • खेलकूद
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • कोरबा
    • जांजगीर-चांपा
    • दुर्ग
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • धमतरी
  • बड़ी खबर
  • कोरोना
  • खेलकूद
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
khatpat News
No Result
View All Result
Home कोरबा

सलमा MURDER:सफेदपोशों को भी थी जानकारी,लैपटॉप खोलेगा कई राज,

August 14, 2023
in कोरबा
Share on FacebookShare on Twitter
Spread the love

0 मुख्य आरोपी मधुर साहू का शिकार होने से बची कई युवतियां,200 गर्लफ्रैंड की फेहरिस्त

कोरबा(खटपट न्यूज़)। 5 साल से गुमशुदा न्यूज़ एंकर सलमा सुल्ताना की हत्या कर शव दफन करने के मामले में अभी कई राज सामने आना शेष है। मुख्य आरोपी मधुर साहू के पास से मिले लैपटॉप और हार्ड डिस्क में कई राज अभी भी दफन हैं। संभावना है कि जैसे-जैसे पुलिस की विवेचना बढ़ेगी और लैपटॉप, हार्ड डिस्क खंगाले जाएंगे तो और कई जानकारियां सामने आएंगी।

फिलहाल प्रारंभिक विवेचना में भी कई बातें उजागर हुई है। सलमा की हत्या की योजना और हत्या कर दिए जाने के बारे में कई सफेदपोश लोगों को जानकारी थी लेकिन वे सभी खामोश बैठे रहे। जब सलमा के परिजनों ने जनवरी 2019 में उसके लापता होने और कुछ अनहोनी की आशंका पर कुसमुंडा थाना में सूचना दी, इसके 3 महीने पहले ही उसे मौत की नींद सुला दिया गया था। 21 अक्टूबर 2018 को शारदा विहार कॉलोनी के LIG- 17 नंबर मकान में मधुर साहू ने उसका गला घोंटा और कौशल श्रीवास ने उसके पैर को पकड़ रखा था। शारदा विहार का यह मकान मधुर साहू ने सलमा के साथ रहने के लिए किराए पर लिया था। सलमा से वह दस्तावेजी शादी कर चुका था और बतौर पत्नी साथ में रखा था। मधुर साहू की विवाहिता पत्नी न्यू अमरैय्या पारा स्थित मकान में रहती है और मधुर का शारदा विहार वाले मकान में आना- जाना होता था। मधुर साहू के लैपटॉप को थोड़ा बहुत खंगालने ज्ञात हुआ कि उसके करीब 200 युवतियों से प्रेम संबंध रहे हैं। कुछ युवतियों के आपत्तिजनक तस्वीर लैपटॉप में मिले हैं। अब यह लड़कियां खैर बना रही हैं कि मधुर के वहशियाना हरकत से वे बाल-बाल बच गई। वह ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मिला है जिसमें सलमा को ठिकाने लगाने और छुटकारा पाने के लिए योजना का उसने जिक्र कुछ लोगों से किया और हत्या करने के बाद भी उसने कई लोगों से इसका जिक्र किया। ऐसे कई सफेदपोश इस रिकॉर्डिंग में हैं। यदि जरूरत पड़ी तो आने वाले वक्त में पुलिस इस राज को जानने वालों को भी सह आरोपी बना सकती है।
पुलिस सूत्रों से यह भी ज्ञात हुआ है कि मधुर द्वारा सलमा को मारने के लिए सुपारी भी दी जा चुकी थी हालांकि इसका प्रयास विफल रहा। इधर दूसरी तरफ जब पुलिस ने नर कंकाल की तलाश शुरू की, तब मधुर साहू को इसकी भनक लग चुकी थी और उसने लैपटॉप और मोबाइल से काफी कुछ डिलीट कर दिया लेकिन इसके बाद भी लैपटॉप से हार्ड डिस्क में ट्रांसफर की गई सामग्री या पुलिस के हाथ लग चुकी है। हार्ड डिस्क व लैपटॉप का एनालिसिस/रिकव्हरी किया जा रहा है। पूरा मामला सुलझाने में एएसपी अभिषेक वर्मा, प्रशिक्षु आईपीएस रोहित शाह, दर्री सीएसपी आईपीएस रॉबिन्सन गुडिय़ा के नेतृत्व में कुसमुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा, कोतवाली टीआई रूपक शर्मा और उनकी टीम का प्रमुख सहयोग रहा।
0 रुपयों की जरूरत ने पहुंचाया पुलिस तक

आरोपी मधुर साहू इस पूरे घटनाक्रम को सुलझाने की कवायद के बीच कोरबा से फरार हो गया। हालांकि उसकी कार पाली के जंगल से बरामद हुई थी लेकिन वह कार छोड़कर दूसरे साधन से भाग निकला और दिल्ली के आसपास रह रहा था। उसे कुछ रुपयों की आवश्यकता होने पर अपने साथी से संपर्क कर कोरबा आया हुआ था जहां मुखबिर की सूचना मिलने पर उसे कटघोरा बाईपास के आसपास से घेराबंदी कर दबोच लिया गया। थाना कोतवाली में आरोपी मधुर साहू पिता अजय कुमार साहू 37 वर्ष न्यू अमरैय्यापारा व कौशल श्रीवास पिता हीरादास 29 वर्ष दर्री सिंचाई कालोनी के विरुद्ध धारा 302 201 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। अतुल शर्मा पिता नरेश शर्मा 26 वर्ष रूमगरा ने क्रेटा कार क्रमांक सीजी-12 एव्ही-1615 में शव को ले जाकर भवानी मंदिर के सामने कोहडिय़ा पुल के आसपास दफन करने में सहयोग किया और राजदार था। इसलिए उसके विरुद्ध धारा 201 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।
0 नर कंकाल मिला तो डीएनए टेस्ट होगा
एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी पर संदिग्ध जगह के आसपास सेटेलाइट डेटा, थर्मल इमेजिंग एवं ग्राउंड पेनेट्रेशन रॉडार मशीन के माध्यम से मृत देह का पता करने का प्रयास किया गया किंतु नेशनल हाईवे बनने के कारण सफलता नहीं मिली। चिन्हित जगह पर न्यायालय के आदेश पश्चात पुन: खुदाई कर नर कंकाल तलाशने की कोशिश होगी। कंकाल मिलने पर उसका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

FollowWHATS APP GROUP
Previous Post

KORBA: रोशनी से नहाया सर्वमंगला पुलिस सहायता केंद्र,मनाया जा रहा आजादी का जश्न

Next Post

KORBA:अधिवक्ता संघ ने वितरण किया तिरंगा ध्वज,बैच भी लगाया

Related Posts

कोरबा

भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताया ट्रेजरी में रखे बैलेट मतपत्र पर गड़बड़ी की आशंका

by Khatpat News
November 28, 2023
कोरबा

बालको ने अपने प्रचालन क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए उच्चस्तरीय एआई तकनीक को अपनाया

by Khatpat News
November 28, 2023
कोरबा

21 हजार दीपों से जगमगाया हसदेव घाट, 51 लीटर दूध से किया गया हसदेव नदी का अभिषेक

by Khatpat News
November 27, 2023
कोरबा

बारिश की सम्भावनाओं को देखते हुए कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र में आवश्यक व्यवस्था करने के दिए निर्देश

by Khatpat News
November 27, 2023
कोरबा

एनकेएच परिवार ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

by Khatpat News
November 27, 2023
Next Post

KORBA:अधिवक्ता संघ ने वितरण किया तिरंगा ध्वज,बैच भी लगाया

Premium Content

मानिकपुरी पनिका समाज का चुनाव कल

September 9, 2023

नागरिक सुविधाओं की दृष्टि से परिवहन विभाग के नवाचार उपयोगी: मुख्यमंत्री

July 5, 2023

कोरबा जिले में मंगलवार को मिले 186 कोरोना मरीज, पाली विकासखंड में एक साथ मिले 24 पॉजिटिव, चिकित्सक व पुलिस कर्मी भी हो रहे संक्रमित

September 29, 2020

Browse by Category

  • CRIME
  • Desh-Videsh
  • Technology
  • Uncategorized
  • अम्बिकापुर
  • कवर्धा
  • कांकेर
  • कोरबा
  • कोरिया
  • कोरोना
  • खेलकूद
  • गरियाबंद
  • छत्तीसगढ़
  • जगदलपुर
  • जशपुर
  • जांजगीर-चांपा
  • दन्तेवाड़ा
  • दुर्ग
  • देश-विदेश
  • धमतरी
  • नारायणपुर
  • पेण्ड्रा
  • बड़ी खबर
  • बलरामपुर
  • बलौदाबाजार
  • बस्तर
  • बालोद
  • बिलासपुर
  • बीजापुर
  • बेमेतरा
  • भिलाई
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महासमुन्द
  • मुंगेली
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • सरगुजा
  • सुकमा
  • सूरजपुर

Calendar

November 2023
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Oct    

Contact Us

Director

Shri Pravesh Yadav

Address – C/13 PRESS COMPLEX T.P NAGAR KORBA,
Korba,, Chhattisgarh, 495677

Email Id — khatpatnews@gmail.com

Categories

Covid-19

  • Contact
  • Home

© Copyright Khatpat News 2020, All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • कोरबा
    • जांजगीर-चांपा
    • दुर्ग
    • रायगढ़
    • धमतरी
    • बस्तर
  • बड़ी खबर
  • कोरोना
  • खेलकूद
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन

© Copyright Khatpat News 2020, All Rights Reserved