Friday, October 18, 2024
Homeछत्तीसगढ़CG:तार घोटाले में डीएफओ पर FIR दर्ज

CG:तार घोटाले में डीएफओ पर FIR दर्ज

0 29 लाख रुपए से अधिक की गड़बड़ी उजागर


बलरामपुर। वन विभाग में खरीदी में 29 लाख रुपये से अधिक की गड़बड़ी की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद DFO लक्षण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। RTI कार्यकर्ता व अधिवक्ता डीके सोनी ने यह मामला उजागर करते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
डी के सोनी के मुताबिक वन मंडल बलरामपुर ने मेसर्स दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी के प्रोपाइटर नवीन बंसल, सदर रोड, अंबिकापुर को CSIDC पोर्टल के माध्यम से 16 जनवरी 2022 को 36 हजार 250 किलोग्राम बारबेट वायर (कंटीले तार) सप्लाई का आदेश दिया था। इसके बाद 5 फरवरी 2022 को कैंपा मद से हाईटेक नर्सरी में सुरक्षा के लिए 6 हजार 912 किलोग्राम चैनलिंक देने का आदेश जारी किया।
दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी ने केवल 5 हजार 50 किलोग्राम चैन लिंक फैंस की आपूर्ति की तथा 1862 किलोग्राम आदेश के अनुसार नहीं दिया।
0 भुगतान पूरा,आपूर्ति अधूरा
दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी के द्वारा आदेश की मात्रा का पूरा भुगतान लिया गया। वन मंडलाधिकारी ने दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी को 8 अगस्त को पत्र लिखकर 1862 किलोग्राम चैन लिंक फैंस प्रदाय करने कहा। इसके बाद भी कंपनी ने सामग्री प्रदान नहीं की। 20 अगस्त 2022 एवं 17 अक्टूबर 2022 को भी डीएफओ ने पत्र लिखकर सामाग्री प्रदाय करने का निर्देश दिया, लेकिन कंपनी ने शासन से पूरी राशि प्राप्त करने के बाद भी सामग्री नहीं भेजी और शासकीय राशि का गबन किया।
0 DFO से मिलीभगत का आरोप
डी के सोनी के मुताबिक दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी ने डीएफओ लक्षण सिंह के साथ मिलकर ऐसा किया तथा सामग्री दिए बगैर ही फर्जी बिल बाउचर प्रस्तुत कर लाखों रुपए की राशि आहरण कर लिया गया, क्योंकि कोई भी सामग्री को प्रदाय करने के उपरांत ही NOC दिया जाता है तथा हस्ताक्षर कर वन मंडलाधिकारी राशि का भुगतान करते हैं। दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी के प्रोप्राइटर को दो बिल में कुल राशि 29 लाख 10 हजार 900 रुपए का भुगतान बिना जांच पड़ताल कर दिया गया।
शासकीय राशि का गबन तथा फर्जी बिल वाउचर के संबंध में डीके सोनी ने न्यायिक दंडाधिकारी बलरामपुर के न्यायालय में धारा 156(3)दंड प्रक्रिया संहिता के तहत परिवाद पेश किया था। न्यायाधीश दीपक कुमार शर्मा ने थाना प्रभारी बलरामपुर को अपराध दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके बाद DFO पर धारा 409 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।

    Google search engine

    Google search engine
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments