Friday, October 18, 2024
HomeकोरबाKORBA:तेज हवा से नाव पलटी, महिला की मौत

KORBA:तेज हवा से नाव पलटी, महिला की मौत

कोरबा (खटपट न्यूज़)। कोरबा जिलान्तर्गत बांगो बांध के डूबान क्षेत्र में नाव पर सवार होकर मत्स्याखेट के लिये गयी महिला की नाव पलटने से महिला की गहरे पानी में डूबने से हुई मृत्यु हो गयी। बताया जा रहा हैं की अचानक तेज हवा-तूफ़ान के साथ हुई बारिश के चलते नाव पलट गई जिससे नाव में सवार महिला गहरे पानी में डूब गई। घटना के कुछ घंटे बाद महिला की लाश पानी में तैरते मिली। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत जांच शुरू कर दी है।
उक्त घटित घटना लेमरू थाना क्षेत्र के कांटाद्वारी की बतायी जा रही है। गांव में श्याम सिंह 50 वर्ष का परिवार निवास करता है। श्याम सिहं अपनी पत्नी फूलबाई कंवर 45 वर्ष के साथ बांगो बांध के डूबान क्षेत्र में झोपड़ी बनाकर रहते हैं। वे डूबान क्षेत्र में मत्स्याखेट कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रविवार की दोपहर भी पति-पत्नी अलग-अलग नाव में सवार होकर मत्स्याखेट के लिए निकले। वे दोनों हसदेव नदी के तिमंगला क्षेत्र तक साथ ही चल रहे थे, इसके बाद एक दूसरे से काफी दूर निकल गए। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवा तूफ़ान के साथ मूसलाधार बारिश होने लगी। बारिश होते देख श्याम सिंह झोपड़ी की ओर लौट आया, जबकि महिला नही लौटी। बारिश थमने के बाद पड़ोस में ही झोपड़ी बनाकर रहने वाला एक ग्रामीण भी तिमंगला क्षेत्र की ओर गया हुआ था। उसकी नजर पानी में तैर रही साड़ी पर पड़ी। जिसकी जानकारी ग्रामीण ने श्याम सिंह को दी। वे डूबान क्षेत्र में पहुंचे तो फूलबाई की नाव पलटी हुई थी। उसकी साड़ी नाव में फंसी हुई थी। फूलबाई की पानी में डूबने से मौत हो चुकी थी। जिसकी सूचना थाना पहुंचकर दी गई।
सूचना मिलते ही लेमरू थाना प्रभारी कृष्णा साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की देख-रेख में शव को डूबान क्षेत्र से बाहर निकाला गया। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई कर मृतिका का पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    Google search engine

    Google search engine
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments