Thursday, February 6, 2025
Homeछत्तीसगढ़कांग्रेस महाधिवेशन : राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा - देश में...

कांग्रेस महाधिवेशन : राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा – देश में नफरत का माहौल, सरकार रेल, जेल, तेल सब बेच रही

रायपुर (खटपट न्यूज)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का शनिवार को दूसरा दिन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश में नफरत का माहौल है। सरकार रेल, जेल, तेल सब कुछ अपने मित्रों को बेच रही है। दिल्ली सरकार में बैठे लोगों का डीएनए गरीब विरोधी है।

तीन दिन चलने वाले अधिवेशन में मल्लिकार्जुन खड़गे के बाद अब सोनिया गांधी संबोधित कर रही हैं। राहुल आखिरी दिन, यानी रविवार को संबोधित करेंगे। उधर, खबर है कि पार्टी इस अधिवेशन में अपने संविधान को बदल सकती है। संगठन के पदाधिकारियों को दी गई शक्तियों के नियमों में बदलाव हो सकते हैं। इनमें ये 5 नियम अहम हैं।
मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी सीडब्ल्यूसी के आजीवन सदस्य होंगे। अब शराब नहीं पीने और सिर्फ खादी पहनने वालों को सदस्य बनाने का नियम भी बदलेगा। मल्लिकार्जुन खड़गे बोले देशवाशियों को एक संकल्प लेना है। सेवा, संघर्ष और बलिदान…सबसे पहले हिंदुस्तान। 75 साल में आज देश सबसे कठिन चुनौतियों से जूझ रहा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार ऐसी बने की हर वर्ग को लगना चाहिए की सरकार मेरी है, आज हमें यह कहने में गर्व हो रहा है कि राहुल गांधी ने जो वादा किया था वह पूरा हुआ है।
स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें यह फैसला हुआ कि कांग्रेस कार्यसमिति के चुनाव नहीं होंगे। बैठक में शामिल सदस्यों ने आम सहमति से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सीडब्ल्यूसी मेंबर चुनने का अधिकार दिया। इसके साथ ही संगठन में एससी-एसटी, ओबीसी, युवाओं और महिलाओं को 50 फीसदी तक आरक्षण देने का फैसला हुआ। सुबह 10.30 बजे राहुल गांधी प्रिलिमिनरी सेशन को संबोधित करेंगे। दो बजे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का अंतिम भाषण होगा। 3 बजे रैली। कांग्रेस के बड़े नेता जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments