Friday, February 7, 2025
Homeकोरबाभव्य तिरंगा यात्रा में हर घर झण्डा लहराने किया जागरुक,बांकीमोंगरा में हुआ...

भव्य तिरंगा यात्रा में हर घर झण्डा लहराने किया जागरुक,बांकीमोंगरा में हुआ आयोजन

कोरबा(खटपट न्यूज़)। हर घर तिरंगा अभियान तहत बाँकीमोंगरा क्षेत्र में जन जागरण हेतु भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
स्वतंत्र भारत के गौरवमयी 75 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के आवाहन पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक प्रायोजित है। इसी परिपेक्ष्य में बाँकीमोंगरा क्षेत्र में भव्य तिरंगा शोभायात्रा निकाली गई जिसमें स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने भी अपनी सहभागिता दी। तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों के द्वारा मां भारती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतीकात्मक वेशभूषा के साथ सुशोभित रहे।

देशभक्ति के गानों के साथ तिरंगा यात्रा मां शीतला मंदिर सोमवारी बाजार से प्रारंभ हुई और मुख्य मार्गो से होते हुए क्षेत्रवासियों को संदेश दिया कि अपने घर में तिरंगा झण्डा जरूर लगाएं एवं राष्ट्रीय एकता की माला से सदा बंधे रहे। तिरंगा शोभायात्रा कार्यक्रम प्रभारी भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक सतीश झा एवं सह प्रभारी जितेंद्र सिंह रहे।


शोभायात्रा में पूर्व संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री नवीन पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत जगत, डॉ. जे.पी. चंद्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा विकास झा, प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक अश्वनी साहू व कमल सिंह, वार्ड पार्षद एवं जिला योजना समिति सदस्य कमला बरेठ,पार्षद शैल बाई राठौर, सुधार साय चौहान, मंडल प्रचार प्रसार मंत्री अजय राठौर, पार्षद प्रतिनिधि माखनलाल बरेठ, भुजेश्वर दास महंत सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, स्थानीय स्कूली बच्चे, प्रबुद्ध जनों एवं स्थानीय नागरिकगणों ने अपनी भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments