• Contact
  • Home
khatpatnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • कोरबा
    • जांजगीर-चांपा
    • दुर्ग
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • धमतरी
  • बड़ी खबर
  • कोरोना
  • खेलकूद
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • कोरबा
    • जांजगीर-चांपा
    • दुर्ग
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • धमतरी
  • बड़ी खबर
  • कोरोना
  • खेलकूद
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
khatpat News
No Result
View All Result
Home कोरबा

चावल, गेहूं, दाल, धान से छत्तीसगढ़ी थीम पर बनी देशी राखियां, सजेंगी भाईयों की कलाईयों पर

July 10, 2020
in कोरबा
चावल, गेहूं, दाल, धान से छत्तीसगढ़ी थीम पर बनी देशी राखियां,  सजेंगी भाईयों की कलाईयों पर
Share on FacebookShare on Twitter
Spread the love

महिला समूह यूट्यूब से सीख कर बना रही नये-नये डिजाइन की राखियां
स्वावलंबी होने के साथ इनोवेशन की ओर बढ़ी जिले की महिलाएं
कोरबा, (खटपट न्यूज)।भाई-बहनों के प्यार का पवित्र त्यौहार रक्षा बंधन आने वाला है, ऐसे में बाजार में रंग बिरंगी राखियां आनी शुरू हो गई है। कभी कोरोना का हाॅट स्पाट बन चुके कटघोरा की महिलाएं देशी राखी बनाकर नया मिशाल पेश कर रही हैं। बहनों का पे्रम बनकर इस रक्षाबंधन पर चावल, गेहूं, दाल, धान, पैरा, बांस, कौड़ी, रूद्राक्ष जैसे परंपरागत चीजों से बनी आकर्षक राखियां भाईयों की कलाईयों पर सजेंगी। कोरबा जिले के जनपद पंचायत कटघोरा के जननी महिला संकुल संगठन धंवईपुर की महिलाएं चाइनीज राखियों को कड़ी टक्कर देने के लिए छत्तीसगढ़ी थीम पर राखियां बना रही हैं। समूह की 20-25 महिलाएं मिलकर पैरा, दाल, चावल दाने, कौंड़ी और गेहूं दाने से विभिन्न प्रकार की और नये-नये कलात्मक डिजाइन में राखियां बना रही हैं। भाई-बहन के पे्रम का त्यौहार रक्षा बंधन में स्वदेशी और पूर्ण रूप से छत्तीसगढ़ी स्वरूप देने के लिए लगभग दस हजार राखियां समूह की महिलाएं तैयार कर रही हैं। राखियों का बिक्री मूल्य दस, बीस और पचास रूपये तय किया गया है। राखियों को बेचने के लिए स्थानीय बाजार के अलावा बाहर के मार्केट में भी भेजने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। घर के पास ही काम मिल जाने से समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन रही हैं। विदेशी और प्लास्टिक राखियों से मुक्ति तथा छत्तीसगढ़ी थीम पर बनी राखियां आमजन को स्वतः ही आकर्षित कर रही है। छत्तीसगढ़ी थीम पर बनी राखियों से अपनेपन की अलग ही भावना भाई-बहनों के पवित्र पे्रम को नई पहचान दे रही है।
    जननी महिला संकुल संगठन धंवईपुर की महिलाओं द्वारा बनाये जा रहे राखियों की खास बात यह भी है कि नये-नये डिजाइन और थीम बनाने के लिए कोई ट्रेनिंग नहीं ली है। महिलाएं यू-ट्यूब से देखकर और खुद इनोवेशन के नये तरीके सीखकर कलात्मक डिजाइन की संरचना कर रही हें। समूह की महिलाओं का राखी बनाने के लिए धन की आपूर्ति क्लस्टर द्वारा प्रदान की जा रही हें इन राखियों की बिक्री जितनी होगी महिलाओं की आमदनी भी उतनी ही बढ़ेगी। समूह की महिलाओं ने दस हजार छत्तीसगढ़ी थीम पर राखी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है जिसमें से पांच हजार राखी अभी तक तैयार हो चुकी है। राखी बनाने के लिए कच्चा सामान स्थानीय बाजार से जुटाये गये हें, जिससे राखी बनाने की लागत भी बहुत कम आ रही है। कम लागत आने से समूह की महिलाओं को अधिक लाभ होगा। 
   जननी महिला संकुल संगठन की अध्यक्ष श्रीमती देवेश्वरी जायसवाल ने बताया कि समूह की 20-25 महिलाएं मिलकर राखी बनाने का काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि समूह की महिलाएं रेशम धागा, मौली धागा से राखी बनाई हैं। इसके अतिरिक्त गेहूं, धान, चावल, मूंग मोर पंख, कौड़ी, शंख तथा पैरा से भी देशी राखी बनाने का काम कर रही हैं। श्रीमती जायसवाल ने शासन की ओर से किये जा रहे मदद के लिए जिला प्रशासन को समूह की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने समूह की महिलाओं को राखी से होने वाली अच्छी आवक की भी उम्मीद जताई। बिहान योजनांतर्गत समूह की महिलाएं साल भर घरेलू सामानों की उत्पादन में सहयोग करती हैं। जिससे उनको रोजगार मिलता है और उनके घर की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रही है।
   जननी महिला समूह की महिलाएं कोरोना काल में भी लगभग 20 हजार कपड़े के बने मास्क तैयार किये थे। समूह द्वारा बनी मास्क की सप्लाई जिले भर में की गई थी। समूह की महिलाओ ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए उपयोग होने वाले सेनेटाइजर का उत्पादन भी किया था। संगठन की महिलाएं घरेलू सामान जैसे तकिया, बच्चों के खिलौने, पापड़, अगरबत्ती, साबुन और मिट्टी से बने सजावट के रंगीन सामान भी बनाते है। समूह की महिलाओं द्वारा अन्य सामानों में फेंसिंग पोल, जाली, ट्री गार्ड (बांस के बने) आदि का भी निर्माण किया जा रहा है। वन विभाग द्वारा समूह को 60 हजार ट्री बैग बनाने का आर्डर दिया गया था जिसे समूह द्वारा तैयार करके वन विभाग को आपूर्ति कर दी गई है।

FollowWHATS APP GROUP
Previous Post

लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का हुआ अभिनंदन

Next Post

अपनी बहू पर नाराज थी सास, गलतफहमी में पड़ोसी ने कर दी मारपीट

Related Posts

कोरबा

फिर शुरू हुई कंकाल की तलाश,अधिकारियों ने डेरा डाला

by Khatpat News
June 3, 2023
कोरबा

प्रमाण पत्र वितरण के साथ 5 दिवसीय कार्यशाला का समापन

by khatpatnews
June 3, 2023
कोरबा

KORBA:भवन में घुसकर अधिवक्ताओं को धमकाया,गालियां भी दी

by Khatpat News
June 3, 2023
कोरबा

KORBA: RI का फर्जीवाड़ा उजागर,होगी कार्यवाही

by Khatpat News
June 3, 2023
कोरबा

आयुष्मान कार्ड बनाने विशेष शिविर 5 जून को,निगम क्षेत्र के छूटे लोग लाभ उठाएं

by Khatpat News
June 3, 2023
Next Post

अपनी बहू पर नाराज थी सास, गलतफहमी में पड़ोसी ने कर दी मारपीट

डीपीआर नम्बर-संवाद 12338/ 20
डीपीआर नम्बर-संवाद 12338/ 20
डीपीआर नम्बर-संवाद 12276/20

डीपीआर नम्बर-संवाद 12276/20

Premium Content

वर्दी पहनने के बाद भी आम इंसान की तरह मानसिकता रखें पुलिस अधिकारी, अपराध में संलिप्तता पाई गई तो होगी कड़ी कार्यवाही : आईजी डांगी

January 9, 2021

हाथियों को खदेड़ने वन अमले को मिल रहा ग्रामीणों का सहयोग

September 19, 2020

COP OF द MONTH:TI नागर,बाघा के ट्रेनर सुनील सहित 8 कर्मी चुने गए….

January 4, 2023

Browse by Category

  • CRIME
  • Desh-Videsh
  • Technology
  • Uncategorized
  • अम्बिकापुर
  • कवर्धा
  • कांकेर
  • कोरबा
  • कोरिया
  • कोरोना
  • खेलकूद
  • गरियाबंद
  • छत्तीसगढ़
  • जगदलपुर
  • जशपुर
  • जांजगीर-चांपा
  • दन्तेवाड़ा
  • दुर्ग
  • देश-विदेश
  • धमतरी
  • नारायणपुर
  • पेण्ड्रा
  • बड़ी खबर
  • बलरामपुर
  • बलौदाबाजार
  • बस्तर
  • बालोद
  • बिलासपुर
  • बीजापुर
  • बेमेतरा
  • भिलाई
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महासमुन्द
  • मुंगेली
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • सरगुजा
  • सुकमा
  • सूरजपुर

Calendar

June 2023
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  
« May    

Contact Us

Director

Shri Pravesh Yadav

Address – C/13 PRESS COMPLEX T.P NAGAR KORBA,
Korba,, Chhattisgarh, 495677

contact no.–+91 79992 81136

Email Id — khatpatnews@gmail.com

Categories

Covid-19

  • Contact
  • Home

© Copyright Khatpat News 2020, All Rights Reserved Developed By -- Priyam Agrwal 7999204546

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • कोरबा
    • जांजगीर-चांपा
    • दुर्ग
    • रायगढ़
    • धमतरी
    • बस्तर
  • बड़ी खबर
  • कोरोना
  • खेलकूद
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन

© Copyright Khatpat News 2020, All Rights Reserved Developed By -- Priyam Agrwal 7999204546