• Contact
  • Home
khatpatnews
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • कोरबा
    • जांजगीर-चांपा
    • दुर्ग
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • धमतरी
  • बड़ी खबर
  • कोरोना
  • खेलकूद
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • कोरबा
    • जांजगीर-चांपा
    • दुर्ग
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • धमतरी
  • बड़ी खबर
  • कोरोना
  • खेलकूद
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
khatpat News
No Result
View All Result
Home Uncategorized

बालको टाउनशिप को प्लास्टिक मुक्त बनाएगी ‘पहल’

July 7, 2020
in Uncategorized
राख वर्षा रोकने में नाकाम बालको का अब प्लास्टिक मुक्त अभियान.
Share on FacebookShare on Twitter
Spread the love


 
बालकोनगर। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में परियोजना ‘पहल’ संचालित की है। इसका उद्देश्य बालको टाउनशिप को प्लास्टिक बैग मुक्त बनाना और कर्मचारियों तथा व्यवसाय के साझेदारों को प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण के महत्व से परिचित कराना है।
 बालको छत्तीसगढ़ की उन प्रमुख कंपनियों में शामिल है जिसने प्लास्टिक के उन्मूलन की दिशा में कार्यक्रम संचालित किया है। ‘पहल’ की सफलता में बालकोनगर चेंबर ऑफ कॉमर्स का उत्कृष्ट सहयोग है। परियोजना के अंतर्गत बालको टाउनशिप के नागरिकों को पर्यावरण संवेदी थैली वितरित किए गए हैं। सिंगल यूज प्लास्टिक से बचाव की दिशा में नागरिकों को जागरूक किया गया है।
 बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति कहते हैं कि पहल कार्यक्रम का उद्देश्य टाउनशिप के नागरिकांे को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराना है। इस तरह का वातावरण निर्मित किया जा रहा है जिससे प्रत्येक नागरिक अपने पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में योगदान कर सके। शून्य क्षति, शून्य अपशिष्ट, शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य के अनुरूप बालको अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाने, संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन तथा औद्योगिक स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण के उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए कटिबद्ध है।
 कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने की दिशा में न्यूनतम आवश्यक कार्यबल और संसाधनों के साथ बालको संयंत्र का संचालन किया जा रहा है। केंद्र और राज्य शासन के दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया है। बालको ने अपने संसाधनों का प्रयोग इस प्रकार किया है जिससे कर्मचारियों, व्यवसाय के साझेदारों, समुदाय और संयंत्र के आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को कोरोना वाइरस के प्रति जागरूक और सुरक्षित बनाया जा सके। छत्तीसगढ़ राज्य में बालको पहली ऐसी कंपनी है जो वैधानिक आवश्यकता अनुरूप बालको अस्पताल में अपने कर्मचारियों और व्यवसाय के साझेदारों की प्री-मेडिकल और पीरियोडिक मेडिकल एक्जामिनेशन सुनिश्चित करता है।
 बालको सेफ्टी मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए सुरक्षा के अनेक मानदंडों की रीयल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। डाटा के विश्लेषण के माध्यम से सुरक्षा को पुख्ता बनाने में मदद मिल रही है। बालको संयंत्र में कार्यरत ठेका कंपनी लिजमॉन्टेजेंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहायक प्रबंधक श्री अंकित सिंह बताते हैं कि बालको ने अपने कर्मचारियों की तरह ठेका कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य की देखभल की है ।औद्योगिक सुरक्षा, स्वच्छता और सैनिटाइजेशन के मानदंडों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया गया है वहीं रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए बालको कर्मचारियों के साथ ही ठेका कर्मचारियों को हेल्थ सप्लिमेंट उपलब्ध कराए गए हैं। बालको के विद्युत संयंत्र में कार्यरत संजीब कुमार पांडा ने बताया कि बालको में कर्मचारियों की सुरक्षा और व्यवसाय संचालन के मानदंड उत्कृष्ट हैं। बालको में नियोजित प्रत्येक कर्मचारी को सुरक्षा के मानदंडों से परिचित कराया जाता है। विभिन्न कार्यक्षेत्रों में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग की निगरानी की जाती है। वह और उनका परिवार बालको में सुरक्षित महसूस करते हैं।
 ‘शून्य क्षति, शून्य अपशिष्ट और शून्य उत्सर्जन’ नीति अनुसार बालको फ्यूम ट्रीटमेंट प्लांट (एफटीपी) जैसी आधुनिक तकनीकों के जरिए वायु की गुणवत्ता को नियंत्रित करता है। फ्लाई ऐश के निपटारे के लिए अत्याधुनिक हाई कंसंट्रेशन स्लरी डिस्पोजल सिस्टम (एचसीएसडी) का प्रयोग किया जाता है। फ्लाई ऐश का 100 फीसदी यूटिलाइजेशन फ्लाई ऐश अधिसूचना के अंतर्गत किया जाता है। टाउनशिप से निकलने वाले जैविक अपशिष्ट के निपटारे के लिए सॉलिड एंड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट सेंटर (एसआरएलएम) स्थापित है। इससे जैविक अपशिष्ट को कंपोस्ट में बदलने में मदद मिलती है। हरियाली संवर्धन के लिए संयंत्र और आसपास के क्षेत्रों में साढ़े पांच लाख पौधे रोपे गए हैं। स्मेल्टर के प्रचालन में जल का 100 फीसदी रीसाइकल सुनिश्चित किया गया है।

FollowWHATS APP GROUP
Previous Post

फोरलेन : ज्यादा मुआवजा पाने और सरकार को करोड़ों का चूना लगाने टुकड़ों में हुई जमीनों की रजिस्ट्रियां

Next Post

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को ‘गौरत्न सम्मान‘

Related Posts

Uncategorized

सारथी रथ के माध्यम से आमजनों को परिवार नियोजन हेतु किया जाएगा जागरूक

by Khatpat News
November 25, 2023
Desh-Videsh

KORBA:मतदान से वंचित रहे सैकड़ों कर्मचारी,कई बीएलओ भी नहीं डाल सके वोट

by Khatpat News
November 18, 2023
Desh-Videsh

KORBA:ससुर चुनाव लड़ रहे,बहू का बहिष्कार की भरी सभा में ऐलान, पुलिस में शिकायत

by Khatpat News
November 13, 2023
Uncategorized

गोवा में मेडल प्राप्त तिरंदाजो का स्वागत

by Khatpat News
November 8, 2023
Desh-Videsh

BLOCKED:महादेव सहित 22 ऑनलाइन सट्टा एप्स प्रतिबन्धित

by Khatpat News
November 6, 2023
Next Post

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को ‘गौरत्न सम्मान‘

Premium Content

10 दिन के पूर्ण लॉकडाउन में कुछ इस तरह होंगी व्यवस्थाएं, आप भी जानें क्या-क्या रहेगा बन्द और कैसे मिलेगी राहत…

April 8, 2021

KORBA:मतदान से वंचित रहे सैकड़ों कर्मचारी,कई बीएलओ भी नहीं डाल सके वोट

November 18, 2023

अवैध भण्डारण : सीतामणी और इमलीडुग्गु के दो गोदामों से दो लाख बारदाना जप्त, गोदाम सील

November 3, 2020

Browse by Category

  • CRIME
  • Desh-Videsh
  • Technology
  • Uncategorized
  • अम्बिकापुर
  • कवर्धा
  • कांकेर
  • कोरबा
  • कोरिया
  • कोरोना
  • खेलकूद
  • गरियाबंद
  • छत्तीसगढ़
  • जगदलपुर
  • जशपुर
  • जांजगीर-चांपा
  • दन्तेवाड़ा
  • दुर्ग
  • देश-विदेश
  • धमतरी
  • नारायणपुर
  • पेण्ड्रा
  • बड़ी खबर
  • बलरामपुर
  • बलौदाबाजार
  • बस्तर
  • बालोद
  • बिलासपुर
  • बीजापुर
  • बेमेतरा
  • भिलाई
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महासमुन्द
  • मुंगेली
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • सरगुजा
  • सुकमा
  • सूरजपुर

Calendar

November 2023
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Oct    

Contact Us

Director

Shri Pravesh Yadav

Address – C/13 PRESS COMPLEX T.P NAGAR KORBA,
Korba,, Chhattisgarh, 495677

Email Id — khatpatnews@gmail.com

Categories

Covid-19

  • Contact
  • Home

© Copyright Khatpat News 2020, All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • बिलासपुर
    • कोरबा
    • जांजगीर-चांपा
    • दुर्ग
    • रायगढ़
    • धमतरी
    • बस्तर
  • बड़ी खबर
  • कोरोना
  • खेलकूद
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • मनोरंजन

© Copyright Khatpat News 2020, All Rights Reserved