रायपुर (खटपट न्यूज)। राज्य सरकार ने लॉकडाउन की तिथि को बढ़ाया है। अब छत्तीसगढ़ में 6 अगस्त तक के लिए लॉकडाउन रहेगा। राज्य सरकार ने इस बाबत सभी जिले के कलेक्टर को निर्देश जारी कर दिया है। मौजूदा स्थिति में 28 जुलाई तक लॉकडाउन रखा गया था, लेकिन अब उसे बढ़ाकर 6 अगस्त तक कर दिया गया है। करीब 4 घंटे तक चली बैठक के बाद राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। प्रदेश में बढ़े कोरोना के मामले को मद्देनजर राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। बैठक के बाद मंत्री रविंद्र चौबे ने मीडिया से बातचीत में इस बात की जानकारी दी है। जिन जिलों में संक्रमण का प्रभाव होगा, वहां कलेक्टर स्थिति के मुताबिक 6 अगस्त तक लॉकडाउन को बढ़ाने का निर्णय लेंगे।
डीपीएस एनटीपीसी में शिक्षकों के बीच मारपीट, प्रबंधन करा रहा जांच
क्लासरूम में रील बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचने की चर्चाकोरबा। एनटीपीसी के डीपीएस स्कूल में शिक्षकों के बीच विवाद और...















