Friday, April 3, 2026
Home छत्तीसगढ़ धान के बदले अन्य फसल लेने 3 लाख 46 हजार किसानों ने...

धान के बदले अन्य फसल लेने 3 लाख 46 हजार किसानों ने दी सहमति

 

रायपुर (खटपट न्यूज)। खरीफ 2022 में धान की प्रचलित किस्मों के बदले अन्य फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग द्वारा विशेष अभियान संचालित कर किसानों को इसके लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस साल 5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की प्रचलित किस्मों के स्थान पर धान की विशेष किस्मों जैसे सुगंधित धान, जिंक धान एवं जैविक धान तथा अन्य फसलों जैसे-मक्का, कोटो-कुटकी, रागी, अरहर, उड़द, मूंग, तिल, रामतिल, सोयाबिन एवं गन्ना को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस विशेष कार्यक्रम के तहत अब तक राज्य के 3 लाख 46 हजार 44 किसानों द्वारा एक लाख 84 हजार 901 हेक्टेयर रकबे में धान के बदले अन्य फसल लेने की सहमति दे दी गई है। सहमत किसानों में से 14,223 किसानों द्वारा लगभग 11,556 हेक्टेयर में क्षेत्र में गन्ना एवं अन्य उद्यानिकी फसलों की बोनी की जा चुकी है।

Advertisement Carousel