
रायपुर, (खटपट न्यूज)। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके सेे राजभवन में राजस्थान के राज्यपाल के विशिष्ट सहायक श्री ज्ञानचंद जैन ने मुलाकात की। इस दौरान श्री जैन ने राज्यपाल से राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल सुश्री उइके ने श्री जैन एवं श्री सुधीर सुल्तानिया का शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री सुल्तानिया एवं उनके परिजन उपस्थित थे।















