Wednesday, April 29, 2026
Home कोरबा कोरबा:210 लीटर डीजल व बोलेरो जप्त,3 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा:210 लीटर डीजल व बोलेरो जप्त,3 आरोपी गिरफ्तार


0 दीपका खदान से चोरी,हरदीबाजार पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

कोरबा-हरदीबाजार(खटपट न्यूज)। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्रान्तर्गत डीजल, कोयला, कबाड़ चोरों पर लगातार धरपकड़ की कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य में 18 जून को सुबह मुखबीर से सूचना मिली कि एक सफेद बोलेरो वाहन में कुछ लोग दीपका खदान से डीजल चोरी कर आमगांव-दीपका बाईपास रोड की तरफ आ रहें हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी एसआई मयंक मिश्रा ने हमराह स्टॉफ को रवाना कर घेराबंदी कराया। ग्राम अमगांव-दीपका बाईपास से होते हुए एक सफेद रंग का बोलेरो वाहन आते दिखा जिसे रोककर चेक किया तो उक्त बोलेरो में आगे पीछे नंबर प्लेट में रेजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था तथा बोलेरो वाहन में ड्रायवर के आलावा दो अन्य लोग बैठे हुए थे। नाम-पता पूछने पर ड्रायवर द्वारा अपना नाम यशवंत पटेल पिता स्व. जगदीश पटेल उम्र 25 वर्ष, साकिन सुराकछार, थाना बांकीमोंगरा व अन्य ने अपना नाम शिवकुमार पटेल पिता स्व. मंगतू राम पटेल उम्र 19 वर्ष साकिन नेवसा व राजेन्द्र कुमार गढ़ेवाल पिता मनहरण गढ़ेवाल उम्र 23 वर्ष साकिन रेलडबरी उतरदा चौकी हरदीबाजार बताया। बोलेरो में पीछे सीट पर 35-35 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक के 6 जरीकेन में भरा हुआ 210 लीटर डीजल कीमती 20580 रुपये रखा होना पाया गया। मौके पर ही तीनों को उक्त डीजल रखने एवं परिवहन कर ले जाने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु नोटिस तामील करने पर तथा बोलेरो ड्रायवर को बोलेरो वाहन के संबंध में कागजात पेश करने कहा गया। कोई कागजात नही होना बताने पर बोलेरों में भरे डीजल को चोरी का होने की पूर्ण संभावना पर तीनो आरोपियों के संयुक्त कब्जे से प्लास्टिक के 06 जरीकेन में भरा कुल 210 लीटर कीमती 20580/- व चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन कीमती लगभग 800000 रू. जुमला कीमती 820580 रुपये को जप्त किया गया।आरोपियों पर धारा 41 (1-4)/ 379, 34 भादवि के तहत जुर्म दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी हरदीबाजार,प्रधान आरक्षक अजय पाण्डेय,आरक्षक संजय चन्द्रा, तिपेन्द्र तंवर, गौतम पटेल, कमल कैवर्त्य, सोहन पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement Carousel