Friday, June 12, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को किया नमन

मुख्यमंत्री ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को किया नमन

रायपुर, (खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी वीरता, साहस और देशभक्ति को नमन किया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

उन्होंने कहा कि झांसी की रानी सच्चे अर्थों में वीरांगना थी, जिन्होंने मातृ भूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई शौर्य और नारी शक्ति की मिसाल हैं, उनका व्यक्तित्व केवल महिलाओं के लिए ही नहीं पूरे समाज तथा देश के लिए प्रेरणा स्रोत है।

Advertisement Carousel