Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा रायगढ़ पर आश्रित कोरबा के गांव, 50 गांवों में बिजली कटौती से...

रायगढ़ पर आश्रित कोरबा के गांव, 50 गांवों में बिजली कटौती से परेशानी

कोरबा (खटपट न्यूज )। भीषण गर्मी में बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई है। लोग बिजली के लिए परेशान हो रहे हैं। दिन व रातभर बिजली गुल रहती है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। बिजली कटौती का कोई समय ही निर्धारित नहीं है। विद्युत विभाग मनमाने तरीके से विद्युत कटौती कर रहा रहा है। एक तरफ उमस भरी गर्मी दूसरी ओर बेतहाशा विद्युत कटौती से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। इस तरह हो रही अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान है। ऐसे में बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग को लेकर नाराजगी व्याप्त है।


0 ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे बुरा हाल
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती का हाल बुरा है। कुदमुरा रामपुर, श्यांग क्षेत्र के 50 गांवों में बिजली की स्थिति का बुरा हाल है। कुदमुरा क्षेत्र ग्रामीणों का आरोप है कि रायगढ़ से बिजली सप्लाई हो रही है जब जाहे बिजली काट दी जा रही है। हाटी सब स्टेशन में बिजली सप्लाई चालू रहता है। कोरबा जिले होने के कारण बिजली काट दी जाती है।
0 उधारी में मिल रही बिजली
कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र के गांवों को बिजली रायगढ़ जिले से सप्लाई होती है। विद्युत विभाग के कमर्चारी यह बताते है परेशानी तो होगी ही क्योंकि बिजली उधार ही चल रही है। अपना खुद का सबस्टेशन भी नहीं है वे जब चाहे बिजली बंद कर रहे है।
0 इन गाँव सबसे ज्यादा प्रभावित
तौलीपाली, कुदमुरा, चचिया, धोबनीमार, बैगामार, लुदूखेत, धौरा भांठा, चिताबुड़ा, जिल्गा, कटकोना, बरपाली, शनिडेरा, दादादरपारा, बसीन, कोदवारी, सोलवां, छुईढोंढा आदि।

Advertisement Carousel