Tuesday, September 22, 2026
Home रायपुर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने ‘सामूहिक बोरे बासी भोज’ के लिए सीएम...

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने ‘सामूहिक बोरे बासी भोज’ के लिए सीएम का जताया आभार

स्मृति चिन्ह किया गया भेंट-विदेशी मेहमानों ने भी चखा ‘बोरे-बासी’ का स्वाद

रायपुर,(खटपट न्यूज)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर लोगों से बोरे-बासी खाकर श्रमिकों का सम्मान करने की अपील की थी। जिसका छत्तीसगढ़ होटल एसोसिएशन की ओर से स्वागत करते हुए अपने होटलों में कर्मचारियों के लिए ‘बोरे-बासी’ की व्यवस्था की। साथ ही कई होटलों में ‘बोरे बासी’ को अपने मेन्यु में शामिल भी किया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री तरनजीत सिंह होरा ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश को पत्र लिखकर ‘बोरे-बासी’ के संबंध में सराहनीय निर्णय लिए जाने पर सीएम का आभार जताते हुए कहा कि “स्थानीय खान-पान को छत्तीसगढ़िया सम्मान के साथ जोड़कर आपने हमारी संस्कृति, विरासत और परंपरा को संजोने का अद्भुत कार्य किया है।“

राजधानी रायपुर के BTI ग्राउंड में आयोजित ‘सामूहिक बोरे बासी भोज’ कार्यक्रम में छग होटल एंड रेस्टोरेंट ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को स्मृति चिन्ह भेंट किया वहीं कार्यक्रम में मौजूद श्रमिकों का भी सम्मान किया। इसके साथ ही होटल सायाजी और ग्रैंड इम्पेरिया ने अपने विदेशी मेहमानों को छत्तीसगढ़ी ‘बोरे-बासी’ का स्वाद चखाया।
Advertisement Carousel