Wednesday, June 10, 2026
Home छत्तीसगढ़ राज्यपाल ने दुर्गा नवमी के अवसर पर किया कन्यापूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि...

राज्यपाल ने दुर्गा नवमी के अवसर पर किया कन्यापूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

रायपुर, (खटपट न्यूज)। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज राजभवन में दुर्गानवमी के अवसर पर मां दुर्गा के सिद्धिदा़त्री स्वरूप की पूजा अर्चना की और हवन किया।

दुर्गा नवमी के अवसर पर किया कन्यापूजन

दुर्गा नवमी के इस पावन अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने राजभवन में देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। उन्होंने कन्याओं को भोजन कराया और मां दुर्गा से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। राजभवन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी हवन-पूजन में भाग लिया। 

Advertisement Carousel