Wednesday, June 10, 2026
Home छत्तीसगढ़ राज्यपाल को सीएम ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

राज्यपाल को सीएम ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

रायपुर (खटपट न्यूज)। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजभवन पहुंचकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल सुश्री उइके के दीर्घायु होने तथा सदैव स्वस्थ रहने की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल के साथ राज्य के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने भी राज्यपाल सुश्री उइके को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। 

राज्यपाल सुश्री उइके ने मुख्यमंत्री श्री बघेल सहित गृहमंत्री श्री साहू एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने रामनवमी की बधाई देते हुए राज्य में राम वनगमन पर्यटन परिपथ के विकास के लिए भी मुख्यमंत्री श्री बघेल को धन्यवाद दिया।

Advertisement Carousel