Friday, March 27, 2026
Home कोरबा खदान में चलती डम्पर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

खदान में चलती डम्पर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा(खटपट न्यूज़)। एसईसीएल की गेवरा परियोजना खदान में कार्य के दौरान चलती 240 टन क्षमता वाले डंपर में भीषण आग लग गई।. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है किन्तु नुकसान करोड़ों का होने की संभावना है।

सूचनाओं के मुताबिक शुक्रवार देर रात कोयला खनन में लगे 240 टन क्षमता वाले डंपर क्रमांक 1085 में आग लगी। इस घटना ने एक बार फिर से खदान के भीतर सुरक्षा उपायों की पोल खोल दी है। जिस डंपर में भीषण आग लगी वह कैटरपिलर निजी कंपनी की है। डंपर ऑपरेटर केके श्रीवास डंपर में कोयला लोड कर डंपिंग यार्ड की ओर जा रहा था कि डंपर के इंजन से चिंगारी निकली और देखते ही देखते आग भड़क उठी। खतरा भांपते ही ऑपरेटर ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने के बाद खदान के अधिकारी मौके पर पहुंचे। टैंकर के जरिये आग पर काबू पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि डंपर में शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी.। बहरहाल आग लगने का कारण, सुरक्षा उपायों में कमी, सुरक्षा की अनदेखी और अन्य तकनीकी मेन्टेनेन्स संबंधी खामियां जाँच का विषय हैं ।

Advertisement Carousel