
कोरबा। श्री गुजराती समाज, कोरबा द्वारा शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित होगा।
आयोजन का उद्देश्य शरद पूर्णिमा के पर्व को धार्मिक आस्था, हर्षोल्लास और आपसी प्रेम-भाईचारे के साथ मनाना है। समाज की ओर से सभी परिवारों को इस पावन अवसर पर शामिल होकर उत्सव की खुशियां साझा करने का आमंत्रण दिया गया है।
श्री गुजराती समाज, कोरबा ने सभी समाजजनों से सपरिवार उपस्थित होकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।















