Tuesday, March 24, 2026
Home Uncategorized पंडरिया में लगा आयुष्मान कैम्प, वार्ड 9,10 और 11 के लोगों का...

पंडरिया में लगा आयुष्मान कैम्प, वार्ड 9,10 और 11 के लोगों का बना कार्ड

पंडरिया(खटपट न्यूज़)। नगर पंचायत पंडरिया के वार्ड 9 और 11 में सौरा पारा मोहल्ला व रीध राम तालाब पार के लोगो की उपस्थिति में 200 से अधिक और वार्ड 11,10 में आगनवाड़ी व निषादराज मोहल्ला में 160 से अधिक लोगों का कैंप के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाया गया।
शुक्रवार को आयोजित उक्त कैंप में वार्ड 9 के पार्षद श्यामलाल धूलिया, वार्ड 10 के पार्षद अनुराग ठाकुर, वार्ड 11 की पार्षद व अध्यक्ष श्रीमती राजीन सुजीत गायकवाड़ की विशेष सक्रियता रही।


पंडरिया नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजिन सुजीत गायकवाड़ व समस्त पार्षदों द्वारा नगर के सभी वार्डो में आम नगरवासियों खास तौर पर नगर के बुजुर्गो, महिलाओं, बच्चोंऔर दिव्यांग जनों की विशेष मदद के लिए स्वास्थ व समय को ध्यान में रखते हुए हर एक गली, वार्डो में कैम्प लगाकर उनका आयुष्मान कार्ड बनवाया जा रहा है। पंडरिया नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि शिव गायकवाड़ ने कहा है कि लोग अपना व परिजनों का आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाएं जो निःशुल्क बनाया जा रहा है।

Advertisement Carousel