Wednesday, March 25, 2026
Home रायपुर ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी – शुरू हो रही है ये स्पेशल...

ट्रेन यात्रियों के लिए खुशखबरी – शुरू हो रही है ये स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन

रायपुर 19 मार्च 2021। छत्तीसगढ़ के यात्रियों के अच्छी खबर है। इंदौर-पुरी की ट्रेन सुविधा का विस्तार किया गया है। वहीं सिकंदराबाद-रायपुर के अप-डाउन ट्रेन में अतिरिक्त एसी कोच को बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है।

23 मार्च से चलेगी इंदौर-पुरी-इंदौर हमसफर साप्ताहिक ट्रेन

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये इंदौर-पुरी-इंदौर के मध्य हमसफर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 09371 इंदौर-पुरी, प्रत्येक मंगलवार को दिनांक 23 मार्च 2021 से तथा गाड़ी संख्या 09372 पुरी-इंदौर प्रत्येक गुरुवार को दिनांक 25 मार्च 2021 से अगली सूचना तक चलेगी |
गाड़ी संख्या 09371 इंदौर-पुरी, हमसफर साप्ताहिक स्पेशल गाड़ी प्रत्येक मंगलवार को इंदौर से 15.00 बजे रवाना होगी तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाले गोंदिया स्टेशन में अगले दिन आगमन 03.26 बजे प्रस्थान 03.28, राजनांदगाँव स्टेशन में आगमन 04.47 बजे प्रस्थान 04.49 बजे, दुर्ग स्टेशन में आगमन 05.30 बजे प्रस्थान 05.35 बजे, रायपुर स्टेशन में आगमन 06.10 बजे प्रस्थान 06.15 बजे, बिलासपुर स्टेशन में आगमन 07.55 बजे प्रस्थान 08.10 होते हुये 18.45 बजे पुरी पहुंचेगी |इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09372 पुरी-इंदौर हमसफर साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को पुरी से 00.30 बजे रवाना होगी तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ठहराव वाले बिलासपुर स्टेशन में आगमन 11.20 बजे प्रस्थान 11.35 बजे, रायपुर स्टेशन में आगमन 13.05 बजे प्रस्थान 13.10 बजे, दुर्ग स्टेशन में आगमन 14.05 बजे प्रस्थान 14.10 बजे, राजनांदगाँव स्टेशन में आगमन 14.32 बजे प्रस्थान 14.34 बजे, गोंदिया स्टेशन में आगमन 16.03 बजे प्रस्थान 16.05 बजे,होते हुये अगले दिन 05.40 बजे इंदौर पहुंचेगी |
यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है तथा केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा |

Advertisement Carousel