Wednesday, June 10, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री का रामनामी समुदाय ने किया अभिनंदन

मुख्यमंत्री का रामनामी समुदाय ने किया अभिनंदन

रायपुर, (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पर्यटन परिपथ की कड़ी में आज माता शबरी की नगरी शिवरीनारायण में विकास कार्य का लोकार्पण करने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पहुंचे।

परंपरागत मुकुट पहनाकरइस दौरान राम के स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति रामनामी समुदाय ने आभार जताया। साथ ही इस मौके पर मुख्यमंत्री को रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों ने परंपरागत मुकुट पहनाकर अभिनंदन किया और रामचरित मानस की प्रति उन्हें भेंट की। रामनामी समुदाय के प्रतिनिधियों से मिलकर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उन्हें राम नवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 

Advertisement Carousel