Tuesday, August 25, 2026
Home कोरबा मासूम से गलत काम, रिश्तेदार चंद घण्टे में पकड़ाया

मासूम से गलत काम, रिश्तेदार चंद घण्टे में पकड़ाया

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोतवाली पुलिस ने नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर कमरे में ले जाकर गलत काम करने वाले आरोपी को रिपोर्ट के चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार आज गोकुल गंज सीतामढ़ी निवासी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिक बेटी उम्र 7 वर्ष को पप्पू मांझी उर्फ रितेश मांझी दिनांक 16 मार्च 2022 के शाम 6-7 बजे अकेले घर से दुकान का सामान लेने गई थी उसी बीच घर वापस आते समय आरोपी पप्पू उर्फ रितेश मांझी उर्फ पप्पू मांझी पिता रामलाल मांझी उम्र 18 साल जो रिश्ते में मामा है ,के द्वारा एक कमरे में ले जाकर नाबालिग बालिका के साथ गलत काम किया है और इस बात को किसी को नहीं बताने के लिए बोला था। रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह द्वारा टीम गठित कर आरोपी को गोकुलगंज सीतामढ़ी में मिलने पर पूछताछ करने पर अपराध कबूल करने पर विधि अनुरूप गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली रामेंद्र सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक भावना खंडारे, उपनिरीक्षक लालन पटेल, आरक्षक संदीप टंडन,महिला आरक्षक राजेश्वरी लकड़ा की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisement Carousel