Saturday, May 2, 2026
Home कोरबा कोरबा:IPLमें लाखों का सट्टा, LEDटीवी, मोबाइल, लाखों की पट्टी सहित 2 लोग...

कोरबा:IPLमें लाखों का सट्टा, LEDटीवी, मोबाइल, लाखों की पट्टी सहित 2 लोग पकड़ाए


कोरबा (खटपट न्यूज़)। मानिकपुर चौकी पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच में रुपए का दांव लगाकर सट्टा खेला रहे 2 सटोरियों को पकड़ा है। इस बड़ी कार्यवाही में एलईडी टीवी सहित 44700 रुपए नगद भी जप्त किया गया है।

चौकी प्रभारी एसआई मयंक मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा आईपीएल क्रिकेट में सट्टा खिलाने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश सभी थाना व चौकी प्रभारियों को दिए गए हैं। इसके परिपालन में मुखबिरों को सक्रिय किया गया है कि विशेष टीम को मुड़ापार निवासी रवि निषाद के घर पर आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा-पट्टी लिखकर दांव लगाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना उपरांत चौकी स्टाफ और विशेष टीम ने पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में दबिश देकर रवि निषाद पिता अंतराम 40 वर्ष, निषाद मोहल्ला मुड़ापार एवं पदुम सूर्यवंशी पिता पुनीराम 42 वर्ष निवासी नवधा चौक अमरैय्यापारा को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 3 मोबाइल, एक एलईडी टीवी एक कॉपी में लिखी हुई लाखों रुपए की सट्टा-पट्टी, नगदी रकम 44700 रुपए जप्त कर धारा 4 क जुआ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Advertisement Carousel