Wednesday, March 25, 2026
Home रायपुर प्रदेश भाजपा आज करेगी गृहमंत्री का घेराव…

प्रदेश भाजपा आज करेगी गृहमंत्री का घेराव…

रायपुर। प्रदेश में विपक्ष की सुस्त चाल में थोड़ी जान नजर आने लगी है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विष्णुदेव साय के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद भाजपा में गतिविधियां बढ़ने लगी है। सरकार के खिलाफ अब तक मौन साधे बैठी भाजपा ने सियासी गतिविधियों को तेज करने का प्रयास शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन सहित भाजपा के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय की अगुवाई में एकदिवसीय आंदोलन करने जा रहे हैं।

इस विषय पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय से बात करने पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में आए दिन हत्या, हत्या के प्रयास, बलात्कार, लूटपाट सहित तमाम तरह की अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। राजधानी से लेकर पूरे प्रदेश में एक जैसा हाल हो गया है। सरकार के आला अफसर केवल निर्देश जारी कर रहे हैं, लेकिन उस पर अमल नहीं हो रहा है। पूरे प्रदेश में अशांति का माहौल व्याप्त है, जिसके विरोध में आज गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बंगले का घेराव भाजपा करने वाली है। इसके साथ ही आन्दोलन को आगे बढ़ाते हुए एकदिवसीय धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।

Advertisement Carousel