Monday, September 21, 2026
Home रायपुर राजधानी रायपुर में आपसी रंजिश में हत्या….आरोपी गिरफ्तार .

राजधानी रायपुर में आपसी रंजिश में हत्या….आरोपी गिरफ्तार .

रायपुर, 20 अक्टूबर 2020। राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच एक बार फिर सनसनीखेज वारदात हुई है। रेलवे स्टेशन के पास व्यस्ततम इलाके में गुरुद्वारे के सामने आपसी रंजिश में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। युवक कौन है इसका पता नहीं चल पाया है। हत्या के बाद गंज थाने की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पिछले कुछ दिनों से राजधानी रायपुर में अचानक अपराध बढ़े हैं और इसी में आज एक नई कड़ी जुड़ गई। हालांकि घटना के कुछ देर बाद ही पुुुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि कानून व्यवस्था को लेकर पिछले हफ्ते ही मुख्यमंत्री ने बैठक ली थी। इसके बाद रायपुर रेंज के आईजी और एसएसपी ने भी समीक्षा की थी।

राजधानी के गंज थाना क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। पहले मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी, लेकिन उसकी शिनाख्ती के साथ ही आरेापी तक पुलिस को पहुंचने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। हत्या की इस वारदात को अंजाम देने वाले महेश यादव को पुलिस की साइबर टीम ने दबोचा है।

Advertisement Carousel