Monday, September 21, 2026
Home रायपुर कांग्रेस विधायक के… 4 पीएसओ सहित सुरक्षा में लगे… 11 जवान कोरोना...

कांग्रेस विधायक के… 4 पीएसओ सहित सुरक्षा में लगे… 11 जवान कोरोना पाॅजिटिव…

दंतेवाड़ा। बस्तर टाइगर एवं कांग्रेस के दिवंगत नेता महेन्द्र कर्मा की पत्नी और विधायक देहुती कर्मा का दौरा कार्यक्रम तय हो गया था। ठीक इससे पहले खबर मिली कि उनके चार पीएसओ सहित काफिले में चलने वाले 7 अन्य जवान कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। इस सूचना के तत्काल बाद कांग्रेस की महिला विधायक देहुती कर्मा ने अपना दौरा कार्यक्रम निरस्त कर दिया है।

प्रदेश में कोरोना की रफ्तार बीते माह की तुलना में कमजोर पड़ी है, लेकिन संक्रमितों के मिलने का सिलसिला अब भी जारी है। राजधानी में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े लगातार गिरते जा रहे हैं, पर प्रदेश के अन्य हिस्सों में अब भी बड़ी तादाद में कोरोना के नए संक्रमितों के मिलने से चिंताएं बढ़ी हुई हैं। वहीं मौत के आंकड़ों में कमी नहीं आ रही है।

Advertisement Carousel