Tuesday, August 11, 2026
Home कोरबा जन शिक्षण संस्थान कोरबा में विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया, सफल...

जन शिक्षण संस्थान कोरबा में विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया, सफल हितग्राहियों को वितरित किए प्रमाण-पत्र

कोरबा (खटपट न्यूज़ )। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर घंटाघर चौक स्थित कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित जन शिक्षण संस्थान (JSS), कोरबा में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं अरुणेंद्र मिश्रा (प्राचार्य, जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी, जिला कोरबा) विशिष्ट अतिथि थे।
दोनों अतिथियों ने उपस्थित सभी हितग्राहियों (लाभार्थियों) को संबोधित करते हुए कौशल विकास की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाओं का कौशल सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। इस दौरान संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सफलता प्राप्त करने वाले हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट) वितरित किए गए, जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ।
कार्यक्रम के अंत में जन शिक्षण संस्थान के निदेशक ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर सावित्री जेना, तृष्या मोहंती, लक्ष्मी चटर्जी, विजयलक्ष्मी महंत, सुनीता राठौर, अंजू बनर्जी, सत्या श्रीवास, प्रिया गवेल, किशोर महंत, नरेंद्र साहू, उमेश, ओमकार गुप्ता, रुख्मणि यादव सहित बड़ी संख्या में हितग्राही एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने युवाओं में कौशल प्रशिक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement Carousel