देवास 8 जून 2021। लॉकडाउन में ढील मिलते ही जिस्मफरोशी का धंधा फिर चमक उठा है। आये दिन सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। लॉकडाउन में बंद पड़े होटल्स में पिछले कुछ दिनों से लगातार कॉलगर्ल की आमद हो गयी है। इसी कड़ी में देवास में एक बड़े हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। देवास में देर रात को पुलिस ने एक होटल में छापामार कार्रवाई कर सैक्स रैकेट पकड़ा है। कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दिल्ली की कुछ लड़कियां भी शामिल है। दिल्ली पासिंग गाड़ी भी मिली है। पुलिस इस पर खुलकर कहने से बच रही है।देवास के उज्जैन रोड स्थित बांगर में मेपल्स ब्लू होटल में लंबे समय से सेक्स रैकेट चलने की सूचना पुलिस को मिली थी। बैंक नोट प्रेस थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली की 6 लड़कियों समेत एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। कुछ चार पहिया वाहन भी थाने लाकर खड़े करवा लिए गए है। इनमें दिल्ली पासिंग गाड़ियां मिलीं।जानकारी के मुताबिक होटल एक पुलिस अफसर का है, जो किराये पर दे रखा है। पुलिस ने सेक्स रैकेट की तस्दीक के लिए स्टाफ को ग्राहक बनाकर भेजा था, जहां पैसे देकर लड़कियां उपलब्ध कराने की बात कही गयी। स्टाफ ने जैसे ही इशारा किया पुलिस की टीम ने होटल में दबिश दे दी। पुलिस की छापेदारी में अलग-अलग कमरे में 6 लड़के और 6 लड़कियां अश्लील हरकत करते हुए आपत्तिजनक स्थिति में थे। होटल के कमरे में कई आपत्तिजनक सामान मिले हैं। तीन लड़कियां दिल्ली की रहने वाली है, जो पैसे और डिमांड के मुताबिक होटल में आती थी।
मुख्यमंत्री ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन
रायपुर ,22 मार्च 2026मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी स्थित निवास कार्यालय में "इनोवेशन महाकुंभ 1.0" के पोस्टर का विमोचन किया।इस अवसर पर...
















